गोंदिया के अपर पुलिस अधीक्षक IPS अतुल कुलकर्णी का चंद्रपुर तबादला, अब अशोक बनकर नए अपर पुलिस अधीक्षक..

997 Views

 

प्रतिनिधि। 24 अप्रैल
गोंदिया। गृह विभाग के शासन आदेश क्र. रापोसे 0720/प्र. क्र. 62 व 63 पोल-1(अ) दिनांक 23 अप्रैल 2021 अंतर्गत राज्य में पुलिस महकमें में 13 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बदली की गई है। इनमें सहायक आयुक्त, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपअधीक्षक, एसडीपीओ रेंक के अधिकारियों का समावेश है।

इस स्थानांतरण बदली के तहत गोंदिया जिले में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ IPS अतुल कुलकर्णी को चंद्रपुर जिले में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है, वही गोंदिया जिले में उनकी जगह ओरंगाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त (विशेष शाखा) श्री अशोक दौलतराम बनकर को पदस्थ किया गया है।

Related posts