गोंदिया: पूर्व जिप अध्यक्ष विजय शिवणकर बनें राष्ट्रवादी कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष

585 Views

 

प्रतिनिधि।
गोंदिया। पूर्व जिला परिषद के अध्यक्ष व पक्ष में सक्रिय भूमिका निभाने वाले विजय शिवणकर को
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता सांसद प्रफुल पटेल की अनुशंसा पर महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जयंत पाटील ने उनकी नियुक्ति गोंदिया ज़िला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद पर की है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही राष्ट्रवादी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे पंचमभाऊ बिसेन का आकस्मिक निधन हो गया था। पक्ष ने एक कद्दावर नेता खो दिया। इसी क्षति की पूर्ति हेतु नए जिलाध्यक्ष के रूप में श्री शिवणकर को पक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सांसद प्रफुल पटेल द्वारा सौंपी गई है।

श्री विजय शिवनकर की इस नियुक्ति पर पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन, विधायक मनोहर चंद्रिकापुरे, नरेश माहेश्वरी, गंगाधर परशुरामकर, विनोद हरिनखेडे, देवेंद्रनाथ चौबे, सहित जिले के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

Related posts