गोंदिया: दौरे से लौट रहे विधायक विनोद अग्रवाल ने सड़क हादसे में घायल पड़े दो लोगो को अस्पताल पहुँचाया

1,930 Views
प्रतिनिधि।
गोंदिया। रात करीब 11 बजे के दौरान अपना ग्रामीण दौरा समाप्त कर गोंदिया लौट रहे विधायक विनोद अग्रवाल ने नागरा/कटंगी के समीप तड़का होटल के पास रोड पर दो बाइक सवारों को सड़क पर घायल अवस्था में गिरा देखा। विधायक ने तुरंत गाड़ी रुकवाकर घायलों की ओर दौड़े तथा बुरी तरह खून से लथपथ घायलों को अपने सहयोगी साथियों की मदद से अपने वाहन में बैठाकर उन्हें जिला केटीएस अस्पताल में ले गए।
   विधायक विनोद अग्रवाल ने तत्काल डॉक्टरों को फोन कर इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें उपचार हेतु भर्ती किया गया। घायलों में बिरसी/कामठा निवासी गौरव तथा बरबसपूरा निवासी दिनेश बंसोड़ बताया गया है। दोनों को गंभीर चोटे आयी है, प्रथम उपचार के बाद हालात गंभीर होने पर उन्हें आगे के इलाज के लिए नागपुर रेफर किये जाने की जानकारी है।

Related posts