राकांपा प्रदेशाध्यक्ष व केबिनेट मंत्री जयंत पाटील के गोंदिया आगमन को लेकर पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन के नेतृत्व में भव्य तैयारियां..

706 Views

 

सभी विधानसभा क्षेत्र में आगमन के पूर्व, पक्ष पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओं की बैठके लेकर ले रहे जायजा..

प्रतिनिधि।
गोंदिया। कल 30 जनवरी 2021 को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य के जलसंसाधन मंत्री श्री जयंत पाटिल का भंडारा जिले में आगमन होने जा रहा है। श्री पाटील 30-31 जनवरी, दो दिन गोंदिया-भंडारा जिले की विधानसभा-वार आयोजित पार्टी की संगठनात्मक समीक्षा बैठक में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।

प्रदेशाध्यक्ष श्री पाटिल के आगमन को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता एवं पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन के नेतृत्व में गोंदिया जिले में जोरदार तैयारियां की गई है। शहर की बैठकों के साथ ही, विधानसभा स्तर पर आयोजित बैठकों के लिए पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन के नेतृत्व में निरंतर प्रयास कर बैठकों की समीक्षा की जा रही है।

गौरतलब है कि श्री पाटील 30 एवं 31 को दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति और साथ ही नगर पंचायत आम चुनावों के मद्देनजर, वे पार्टी की विधानसभा-वार बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक समीक्षा के साथ-साथ एनसीपी के परिवार के सदस्यों के साथ अन्य विषयों पर बातचीत करेंगे।

प्रदेशाध्यक्ष श्री जयंत पाटील के आगमन पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पक्ष पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओं को उपस्थित रहने की अपील राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गोंदिया जिला द्वारा की गई है।

Related posts