गोंदिया: CA मंजरी मोदी बनीं JCI गोंदिया सेंट्रल की नई अध्यक्ष

441 Views

गोंदिया: CA मंजरी मोदी बनीं JCI गोंदिया सेंट्रल की नई अध्यक्ष

प्रतिनिधि।
गोंदिया। जेसीआई गोंदिया सेन्ट्रल की वार्षिक चुनावी सभा हाल ही में जेसीआई अध्यक्ष दिनेश कुर्वे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा में जेसीआई की युवा आईकॉन सदस्य मंजरी पुरुषोत्तम मोदी को वर्ष 2021 के नये अध्यक्ष के रूप में सर्वानुमति से निर्वाचित किया।
    इस चुनावी प्रक्रिया की जिम्मेदारी पूर्व जेसीआई अध्यक्ष डॉक्टर नितेश बाजपेई ने चुनाव अधिकारी बनकर निभाई। सीए मंजरी मोदी के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर जेसीआई परिवार द्वारा उनका जोरदार स्वागत कर आगामी काल मे जेसीआई गोंदिया सेंट्रल सामाजिक कार्यो में बेहतर कार्य करेंगी ऐसी अपनी शुभकामनाएं दी।
   इस दौरान जेसीआई के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मोदी, पूर्व आंचल पार्षद धर्मिष्ठा सेंगर, शरद जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष पदम अग्रवाल, प्रकाश शर्मा, यादवनंद फरकुंडे, मिलन चौधरी, चित्रा पाटिल उपस्थित थे। आस्था वाचन और आभार सचिव अरविंद शेंडे ने माना।

Related posts