गोंदिया: अधिकारियों की टीम के साथ नप अध्यक्ष पहुँचे निर्माण स्थलों पर, लिया कार्यो का जायजा..

462 Views

गोंदिया: अधिकारियों की टीम के साथ नप अध्यक्ष इंगले पहुँचे निर्माण स्थलों पर, लिया कार्यो का जायजा..

प्रतिनिधि।
 गोंदिया। पिछले कुछ वर्षों पूर्व गोंदिया शहर की स्थिति बड़ी बेहाल नजर आती थी, लेकिन गोंदिया नगर परिषद अध्यक्ष के रुप में वरिष्ठ भाजपा नेता अशोकभाऊ इंगले की ताजपोशी होने के बाद उन्होंने पूरे गोंदिया शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं बेहतर बनाने के हरसंभव प्रयास किये, जिसके परिणाम अब दिखाई देने लगे है।
     गोंदिया शहर में वर्तमान में अनेक प्रभागों में विभिन्न निर्माण कार्य शुरु हैं जिनमें मरारटोली शॉपिंग कॉम्पलेक्स, संत रविदास भवन, धोटे सुतिका गृह, उद्यान, रेलटोली शॉपिंग कॉम्पलेक्स, फायर स्टेशन, पार्किंग प्लाजा एवं विभिन्न उद्यानों संहित अनेक निर्माण कार्य शुरु हैं, जिनका जायजा लेने के लिये नगर परिषद अध्यक्ष अशोक इंगले ने गोंदिया नगर परिषद के अधिकारियों की टीम के साथ विभिन्न प्रभागों में पहुंचकर निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कमी की शिकायतें मिली तो होंगी नियमानुसार कार्रवाई..

नगराध्यक्ष अशोक इंगले ने कार्यो के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं ठेकेदारों को बेहतर एवं स्टीमेट के अनुरुप संपूर्ण कार्य करने के लिये निर्देशित किया। नगर परिषद अध्यक्ष अशोक इंगले ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कमी की शिकायतें मिली तो नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। श्री इंगले ने सभी कार्यों को तत्परता से पूर्ण करने के निर्देश भी दिये।

अधिकारियों और प्रभाग के पार्षदों की टीम भी रही साथ में..

नगर परिषद अध्यक्ष अशोक इंगले ने जब गोंदिया शहर के प्रभागों में निर्माण कार्यों का जायजा लिया तो इस दौरान उनके साथ प्रमुख रुप से मुख्य नगर परिषद अधिकारी करण चव्हाण, बांधकाम सभापति राजकुमार कुथे, सभापति नियोजन बंटी पंचबुध्दे, सभापति पानी पुरवठा विवेक मिश्रा, गट नेता घ्यनश्याम पानतवाने, गट नेता शकील मंसूरी, नगर अभियंता डॉली मदान, अभियंता अनिल दाते, अभियंता रविन्द्र कावड़े अभियंता मनीष जुंघरे, अभियंता श्रीकांत डोंगरे, अभियंता सौरभ वैद्य, पार्षद दीपक बोबडे, मैथुला बिसेन, सचिन शेंडे, ऋषिकांत साहू, मोंटू पुरोहित, अभय मानकर, बाबा बिसेन, अमृत इंगले, राजा कदम, मुजीब पठान, रॉकी नायक, सतीश मेश्राम, राजेश बघेल, अजिंक्य इंगले, योगेश गिरिया, जयेश परशुरामकर, राहुल जैतवार, अजय राहंगडाले, अनिल दत्ते, बंटी राउत, राहुल तिवारी, हर्ष पांडे संहित प्रभागों के नागरिक भी उपस्थित थे।

Related posts