ठंड का प्रकोप, विदर्भ में सबसे थंडा रहा गोंदिया, न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस

563 Views

दिन के तापमान में भी सर्वाधिक कमी, अधिकतम 28.4 डिग्री तापमान..

प्रतिनिधि।
गोंदिया। जिले में फिर शीतलहर का नजारा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को जिले में फिर तापमान में गिरावट दर्ज की। गोंदिया जिले में एक ही दिन में पारा 2.7 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 6.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान पर पहुँच गया है।
   मौसम विभाग के अनुसार गोंदिया महाराष्ट्र के विदर्भ में गुरुवार 14 जनवरी की रात्रि से शुक्रवार 15 जनवरी तक सबसे ठंडा रहा। यहां रात्रि का पारा 6.8 दर्ज किया गया वही दिन का अधिकतम तापमान 28.4 दर्ज किया गया है। कहा जा रहा है कि अगले दो-तीन दिन तक ठंड का प्रकोप जारी रह सकता है, जिससे ठिठुरन बढ़ सकती है।
   इस ठंड से बचने के लिए अब लोगो द्वारा अलाव और हीटर का सहारा लिया जा रहा है, वही ग्रामीण अंचल में लकड़ियां, धान का तनस जलाकर ठंड से बचने का प्रयास किया जा रहा है।
  विदर्भ के कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान पर नजर डाले तो, नागपुर 10.4, ब्रम्हपूरी 11.2, चंद्रपुर 13.4, गड़चिरोली 13.4 दर्ज किया गया है। जिनमें गोंदिया 6.8 सबसे कम दर्ज किया गया है।

Related posts