गोंदिया: अशोक अग्रवाल 4थी बार बनें राइस मिलर्स असोसिएशन के अध्यक्ष, 6 साल के कार्यकाल में तीसरी बार रहे निर्विरोध..

910 Views

पूर्व विदर्भ राइस मिल असोशिएशन के अध्यक्ष के साथ ही आल इंडिया राइस मिलर्स असोसिएशन के उपाध्यक्ष भी है अशोक अग्रवाल..

प्रतिनिधि।

गोंदिया। पिछले 29 सालों से पंजीकृत धान व्यापारियों की अग्रीम व्यवसायीक संस्था, ‘ गोंदिया जिला राइस मिलर्स असोसिएशन के नए अध्यक्ष के रूप में पिछले 3 रेजीम से राइस मिलर्स व्यवसायिकों का कुशल नेतृत्व अध्यक्ष रहकर ही कर रहे अशोक चंपालाल अग्रवाल पुनः चौथी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुनें गए।

   गौरतलब है कि अशोक अग्रवाल राइस मिलर्स असोशिएशन के तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुनें गए, जबकि 2014 में हुए चुनाव में भी व्यावसायिक मित्रो के भरपूर सहयोग से उन्हें चुनाव में भारी सफलता प्राप्त हुई थी।
  इसके पूर्व अध्यक्ष का कार्यकाल दो-दो साल का रहा, लेकिन इस चयन प्रक्रिया में अध्यक्ष का कार्यकाल 2021 से 2024, 03 वर्ष का कर दिया गया।
   बता दे कि गोंदिया जिला राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रहते हुए अशोक अग्रवाल ने इस व्यवसाय की व्यवस्था से जुड़े छोटे, मध्यम और बड़े सभी मिलर्स, व्यापारियों एव दलालों को अपनी पारदर्शी भूमिका के साथ लेकर सभी को लाभ पहुँचाने का कार्य किया एवं उनकी हर समस्याओं के समाधान हेतु वे तत्परता से आगे रहे। यही कारण है कि वे पिछले 6 सालों से इस पद पर बनें रहकर राइस मिलर्सो का नेतृत्व कर रहे है।
  राइस मिलर्स असोशिएशन के सचिव महेश अग्रवाल (माया) ने बताया कि अशोक अग्रवाल गोंदिया जिला राइस मिलर्स असोशिएशन के अध्यक्ष के साथ-साथ पूर्व विदर्भ के राइस मिलर्स असोशिएशन के अध्यक्ष भी है। इसके साथ ही वे आल इंडिया राइस मिलर्स असोसिएशन के उपाध्यक्ष भी है।
   उनके निर्विरोध निर्वाचित होने पर मित्र परिवार व जिले के सभी राइस मिल मालिकों, व्यापारियों व इससे जुड़े कारोबारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

Related posts