गोंदिया: 45 दिन की पैरोल पर बाहर आया हत्या के मामले में उम्रकैद का कैदी फांसी पर लटका मिला 

1,154 Views
प्रतिनिधि l
गोंदिया. पैरोल पर आया उम्रकैद का कैदी फांसी पर लटका मिला। घटना गोरेगांव पुलिस थानांतर्गत भंडगा मार्ग पर २७ दिसंबर को सुबह के दौरान प्रकाश में आई। मृतक का नाम पाथरी निवासी बेनीराम आडकु टेंभूर्णिकर (७८) बताया गया है। गोरेगांव पुलिस ने मर्ग दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।
   प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बेनीराम टेंभूर्णिकर ने  गत चार वर्ष पूर्व एक महिला की निर्मम हत्या कर दी थी। इस मामले में गोरेगांव पुलिस थाने में धारा ३०२ के तहत मामला दर्ज था। न्यायालय ने मृतक को दोषी करार देते हुए बेनीराम टेंभूर्णिकर को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
   नागपुर कारागृह में बेनीराम टेंभूर्णिकर सजा काट रहा था कि इसी दौरान कोरोना का संकट आन पड़ा। जिसे देखते हुए दिशा निर्देशों के तहत न्यायालय ने बेनीराम टेंभूर्णिकर को ४५ दिन के पैरोल पर छोड़ दिया। ४५ दिन का कालावधि समाप्त होने के बाद उसे नागपुर कारागृह में २४ दिसंबर को जाना था। लेकिन भंडगा मार्ग के एक पेड़ पर २७ दिसंबर को सुबह के दौरान बेनीराम फांसी पर लटका हुआ पाया गया।
   घटना की जानकारी गोरेगांव पुलिस को मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कर आगे की जांच हेतु पोस्टमार्टम हेतु गोरेगांव ग्रामीण अस्पताल में भेज दिया है। फिलहाल मर्ग दर्ज कर आगे की जांच पुलिस निरीक्षक वंजारी के मार्गदर्शन में पुलिस हवलदार श्याम डोंगरे द्वारा शुरू कर दी गई है।
   मृतक की शिनाख्त सुसाईड नोट के माध्यम से की गई। मृतक ने चिट्टी में लिख रखा था कि मै आत्महत्या कर रहा हुं, इसके लिए कोई दोषी नहीं है। चिट्टी पर घर के सदस्यों के नंबर भी लिख रखा था। इतना ही नहीं तो यह चिट्टी उड़ न जाए इसलिए चिट्टी पर पत्थर रख सड़क पर रख दिया था। जब आवागमन करने वालों को सुबह के दौरान यह नजारा दिखा तो चिट्टी पर लिखे मोबाईल नंबरों पर कॉल कर जानकारी दी गई।

Related posts