गोंदिया नगरपालिका का टॅक्स वसूली अभियान, आज बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम सील, अन्य बकायादारों से करीब साढ़े 6 लाख का बकाया टॅक्स जमा…

718 Views

गोंदिया नगरपालिका का टॅक्स वसूली अभियान…

आज बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम सील, अन्य बकायादारों से करीब साढ़े 6 लाख का बकाया टॅक्स जमा…

प्रतिनिधि।
गोंदिया। कई वर्षों से बकाया मालमत्ता कर की वसूली को लेकर नगरपालिका एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। दो दिनों में नगर परिषद ने धड़ाधड़ कार्रवाई कर करीब 14-15 लाख का बकाया टॅक्स वसूल कर नगर परिषद की आमदनी में इजाफा किया है।
गौरतलब है कि नगर परिषद गोंदिया का शहर के अनेक प्रतिष्ठानों, शासकीय कार्यालयों, दुकानों, बैंक, एटीएम, टॉवर आदि का मालमत्ता कर बकाया है। अनेकों बार नोटिस जारी करने पर भी टैक्स की अदायगी नही हो पा रही थी। इस मामले पर जिलाधिकारी दीपककुमार मीणा के कड़े आदेश मिलने के बाद नगर पालिका ने मुख्याधिकारी करणकुमार चौहान के मार्गदर्शन में टैक्स विभाग के माध्यम से वसूली अभियान प्रारंभ किया है।
15 दिसम्बर को इस अभियान के तहत शासकीय बीएसएनएल कार्यालय पर साढ़े पांच लाख का टॅक्स बकाया होने पर उसे सील गया वही करीब 7 लाख 4 हजार का टॅक्स वसूला गया। आज 16 दिसम्बर को टैक्स वसूली अभियान के तहत करीब 6 लाख 63 हजार 3398 रुपये की वसूली होने का अनुमान है।
 आज नगर पालिका ने शहर के मोटवानी चेंबर की पांच दूकानों का शटर गिराकर कार्रवाई की, जिस पर दुकानदारों ने 2 लाख 25 हजार 331 रुपया का धनादेश देकर टॅक्स जमा किया। इसी तरह मनोहर चौक में होटल सेंटार पॉइंट बार एंड रेस्टोरेंट पर वर्ष 2013-14 से टैक्स बकाया होने पर कार्रवाई की गई, जिस पर संचालक द्वारा 1 लाख 458 का टॅक्स अदा किया गया। नगर परिषद के सामने मार्केट एरिया की दुकानों पर टैक्स वसूली अभियान द्वारा कार्रवाई की गई, जिस पर सभी दुकानदारों ने सहयोग कर टॅक्स की बकाया रकम अदा की।
नगर पालिका ने आज मनोहर चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को सील किया। इस एटीएम का वर्ष 2014-15 से नगर पालिका का 1 लाख 89 हजार 812 रुपये टॅक्स बकाया था, जिसके चलते उसे सील किया गया।
    इस कार्रवाई को मुख्याधिकारी करण चौहान के दिशा निर्देशानुसार टैक्स विभाग के प्रमुख विशाल बनकर, श्यामू शेंडे, प्रदीप घोड़ेश्वर टैक्स विभाग व बाजार विभाग के कर्मचारियों द्वारा की गई।

Related posts