साकोली विस से दो बार चुनाव लड़े लाखनी कृउबास सभापति शिवराम गिरेपुंजे बनें भंडारा जिला भाजपा के नए अध्यक्ष…

521 Views

साकोली विस से दो बार चुनाव लड़े लाखनी कृउबास सभापति शिवराम गिरेपुंजे बनें भंडारा जिला भाजपा के नए अध्यक्ष…

प्रतिनिधि।
भंडारा। महाराष्ट्र प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने भंडारा जिले में नए भाजपा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांतदादा पाटील ने आज 16 दिसम्बर को नियुक्ति पत्र जारी कर भाजपा में पिछले 25-30 वर्षों से कार्यरत लाखनी निवासी शिवराम गिरेपुंजे को भंडारा जिला भाजपा की जिम्मेदारी सौंपी है।
   गौरतलब है, कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश इकाई ने इसके पूर्व भंडारा भाजपा का जिलाध्यक्ष का पदभार 3 जुलाई 2020 को जारी कर इंजी. प्रदीप पडोले को भंडारा जिले की जिम्मेदारी दी थी। अब दिसम्बर 2020 में नए जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी गिरेपुंजे को सौंपी गई है।
   शिवराम गिरेपुंजे भंडारा जिले के लाखनी तहसील निवासी है। जानकारी के तहत वे वर्तमान में लाखनी कृषि उत्पन्न बाजार समिति के सभापति है तथा भाजपा में पिछले 25-30 वर्षों से सक्रियता से जुड़कर संगठनात्मक कार्य कर रहे है। वे साकोली विधानसभा क्षेत्र से दो बार वर्ष 1999 व 2004 में पार्टी की टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके है। उनकी नियुक्ति पर संपूर्ण भंडारा में हर्ष व्यक्त किया जा रहा है। पक्ष के अनेकों पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।

Related posts