गोंदिया जिप के नवनियुक्त सीईओ जेनित चंद्रा दोन्तुला का पंचायत समिति में भव्य स्वागत, विकास कार्यों पर हुई सकारात्मक चर्चा

90 Views

गोंदिया, प्रतिनिधि। गोंदिया जिला परिषद के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री जेनित चंद्रा दोन्तुला ने आज पहली बार गोंदिया पंचायत समिति का दौरा किया। उनके आगमन पर पंचायत समिति के सभापति मुनेश रहांगडाले ने पुष्पगुच्छ देकर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

दौरे के दौरान सीईओ श्री दोन्तुला ने पंचायत समिति के सभापति मुनेश रहांगडाले एवं अधिकारियों के साथ भेंट कर तालुका में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान ग्रामीण विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विकास कार्यों में गति लाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।

इस अवसर पर पंचायत समिति के गट विकास अधिकारी (बीडीओ) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त सीईओ का स्वागत करते हुए तहसील के सर्वांगीण विकास के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।

Related posts