11 व 12 जुलाई को सांसद प्रफुल्ल पटेल दो दिवसीय दौरे पर, भंडारा व गोंदिया में करेंगे कार्यकर्ताओं से संवाद

62 Views

 

गोंदिया/भंडारा।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित दादा) के वरिष्ठ नेता एवं सांसद प्रफुल पटेल 11 एवं 12 जुलाई को भंडारा और गोंदिया जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे महायुति की ओर से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

दौरे के प्रथम दिन 11 जुलाई (शनिवार) को दोपहर 1:00 बजे सांसद प्रफुल पटेल भंडारा स्थित लक्ष्मी सभागृह (जे. एम. पटेल महाविद्यालय के सामने) में आयोजित महायुति के भव्य सत्कार समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन सहित महायुति के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

दौरे के दूसरे दिन 12 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सांसद प्रफुल पटेल गोंदिया के बगीचा, रामनगर स्थित निवास पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से दोनों कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

Related posts