गोंदिया में भव्य निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन, कई स्थानों पर मिलेगा लाभ..

58 Views

 

गोंदिया, प्रतिनिधि।
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गोंदिया जिला एवं महात्मे आय हॉस्पिटल, गोंदिया के संयुक्त तत्वावधान में, जिला अंधत्व नियंत्रण समिति, नागपुर के सहयोग से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर एवं ऑपरेशन का आयोजन किया जा रहा है। इस स्वास्थ्य अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को समय पर नेत्र जांच एवं निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना है।

आयोजकों के अनुसार प्रत्येक शिविर में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक मोतियाबिंद की निःशुल्क जांच की जाएगी। वहीं 20 जुलाई को छोटा गोंदिया स्थित श्री महाकाल मंदिर, पांगोली नदी परिसर में शिविर दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित होगा।

शिविर का आयोजन 11 जुलाई को शिवसेना जिला कार्यालय, यादव चौक (गोंदिया), 12 जुलाई को सेवा सहकारी कार्यालय (ढाकणी), 18 जुलाई को हनुमान चौक, एम.आई.डी.सी. (मुंडीपार), 19 जुलाई को हनुमान मंदिर (कलारी टोला, बघोली) तथा 20 जुलाई को श्री महाकाल मंदिर, पांगोली नदी (छोटा गोंदिया) में किया जाएगा।

शिविर के दौरान मोतियाबिंद की निःशुल्क जांच, पात्र मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन तथा विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों द्वारा परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जांच के उपरांत चयनित मरीजों का ऑपरेशन भी पूरी तरह निःशुल्क कराया जाएगा।

आयोजकों ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने परिवार के बुजुर्गों एवं जरूरतमंद लोगों को भी शिविर में लाकर उनकी आंखों की जांच अवश्य कराएं।

इस जनहितकारी स्वास्थ्य अभियान का आयोजन डॉ. विकास महात्मे तथा शिवसेना जिलाप्रमुख पंकज एस. यादव के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

Related posts