अजय वडेरा बने मातृसंस्था श्री लोहाणा महापरिषद के जोनल अध्यक्ष

42 Views

गोंदिया। लोहाणा समाज की मातृसंस्था में श्री अजयभाई वडेरा को जोनल अध्यक्ष (विदर्भ) के रूप में मनोनीत किया गया हैं।
श्री लोहाणा महापरिषद के जोन १२ (विदर्भ) के इस महत्वपूर्ण पद पर उनके अंतर्गत अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गडचिरोली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल का क्षेत्र शामिल है।
इससे पहले श्री अजय वडेरा लोहाणा महापरिषद के युवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में समाज हित में अनेकों अमूल्य कार्य कर चुके हैं। मातृसंस्था श्री लोहाणा महापरिषद के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए एक सफल कार्यकाल की कामनाएं की।

श्री लोहाणा महाजन गोंदिया और श्री लोहाणा युवक मंडल ने किया श्री अजय वडेरा का सम्मान

मातृसंस्था श्री लोहाणा महापरिषद के जोनल अध्यक्ष (विदर्भ) जैसे महत्त्वपूर्ण पद को प्राप्त करने पर श्री लोहाणा महाजन गोंदिया के अध्यक्ष श्री पंकज पलन, सचिव श्री प्रशांत वडेरा एवं कार्यकारिणी के मुख्य सदस्यों ने श्री अजय भाई वडेरा का स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दी। इसी क्रम में श्री लोहाणा युवक मंडल की नई टीम में अध्यक्ष श्री निलेश सोनछात्रा, सचिव श्री उमेश माधवानी एवं सचिव श्री जिग्नेश वासनी ने भी श्री अजय भाई वडेरा को शुभकामनाएं प्रदान की।

Related posts