गोंदिया में 59 रिक्त पदों पर पुलिस भर्ती की शुरुआत, पहले दिन 309 महिला उम्मीदवारों की हुई फील्ड टेस्ट..

316 Views
प्रतिनिधि। 11 फरवरी
गोंदिया। जिला पुलिस विभाग में 2024-25 के तहत रिक्त 59 पदों की भर्ती के लिए उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया की शुरुवात की गई।
ये भर्ती प्रक्रिया गोंदिया पुलिस मुख्यालय के मैदान में कड़े सुरक्षा दायरे के तहत ली गई। पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के पूर्ण पर्यवेक्षक और नियंत्रण में पुलिस भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन महिला उम्मीदवारों का फील्ड टेस्ट हुआ।
गोंदिया जिला पुलिस विभाग के 59 रिक्त पदों के लिए कुल 4166ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए। पहले दिन बुलाई गई 401 महिला उम्मीदवारों में से कुल 309 उम्मीदवार उपस्थित रही। फील्ड टेस्ट प्रक्रिया में 309 उम्मीदवारों में ( छाती/ऊंचाई आदि में अयोग्य को छोड़कर) कुल 277 उम्मीदवार प्रक्रिया में रही।

Related posts