विधायक डॉ. फुके के प्रयासों से किसानों को बड़ी राहत, लटके धान खरीदी का भूगतान दो दिन में होगा खाते में जमा.

59 Views

 

प्रति, 1 फेब्रुवरी।
गोंदिया : वर्ष 2025-26 में गोंदिया-भंडारा सहित राज्य के धान उत्पादक जिलों में किसानों द्वारा मार्केटिंग फेडरेशन व आदिवासी विकास महामंडल द्वारा सरकारी समर्थन मूल्य पर ख़िरीदी किये गए धानो का भूगतान लटका हुआ था। इस मामले पर राज्य के पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक डॉ. परिणय फुके सतत सरकार से संपर्क कर किसानों के धान के भुगतान किसानों के खातों में जमा कराने का प्रयास कर रहे थे। आज मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के निर्देश पर सरकार के अन्न नागरी पुरवठा ग्राहक संरक्षण विभाग ने किसानों के रुके धान के भूगतान करने का आदेश जारी किया है।

डॉ. परिणय फुके ने बताया कि, धान खरीदी का भुगतान रुकने से किसान चिंतित थे। भंडारा-गोंदिया जिले में हजारों किसानों ने धान की बंपर पैदावार कर शासकीय धान खरीदी केंद्र में धान की बिक्री की थी, परंतु इन धानो का भुगतान रुका हुआ था। किसानों की मांगों को मैंने सरकार तक पहुँचाकर जल्द भुगतान की मांग मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से की थी, जिस पर उन्होंने आश्वस्त कर धान का भुगतान जल्द करने के निर्देश संबन्धित विभाग को दिए थे।

आज उसी का प्रतिफल है कि शासन ने आदेश जारी कर किसानों के सर्मथन मूल्य पर खरीदी किये गए धान का भुगतान 3 फरवरी तक करने के निर्देश दिए है। विधायक डॉ. फुके ने कहा, दो दिन में किसानों के खातों में इस भुगतान की राशि को जमा करने का कार्य किया जाएगा।

भंडारा-गोंदिया जिले के किसानों के साथ ही राज्य के धान उत्पादक किसानों ने सरकार का व पूर्व मंत्री और किसान हितैषी जननेता डॉ. परिणय फुके का आभार माना।

Related posts