गोंदिया: कुएं में गिरा तेंदुआ, फारेस्ट टीम ने 5 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बचाई जान

477 Views

गोंदिया: कुएं में गिरा तेंदुआ, फारेस्ट टीम ने 5 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बचाई जान

हकीक़त न्यूज।
गोंदिया। जिले के अर्जुनी मोरगांव वनक्षेत्र के वड़ेगाव रेलवे में कुएं में गिरे तेंदुए को वनविभाग की टीम ने 5 घण्टे फिजिकल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसकी जान बचाई। ये कार्रवाई 9 दिसम्बर के रात 10.30 बजे से तड़के 3.30 तक कि गई।
फारेस्ट टीम को जानकारी मिली थी कि एक वन्यप्राणी तेंदुआ कुएं में गिर गया है। नवेगांव बांध वनविभाग के वनक्षेत्राधिकारी आईएफएस अग्रिम सैनी, नवेगांव बांध क्षेत्र प्रकोष्ठ निष्कासन अधिकारी दादा राऊत, के मार्गदर्शन में स्थानिय स्टाफ के साथ रेस्क्यू कर 5 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल तेंदुए को कुएं से बाहर निकालकर उसे पुयार के जंगल में निसर्गमुक्त कर दिया गया।
वन अधिकारियों ने बताया कि, तेंदुआ को किसी भी प्रकार का कोई हताहत नही हुआ। वो पूर्णतः स्वस्थ्य है। तेंदुआ बकरी का शिकार करते समय कुवे में गिरा, उसे पुयार के जंगल में छोड़ दिया गया।

Related posts