गोंदिया: नौतपा का पांचवा दिन भी गर्म, 44.2 डिग्री पहुंचा पारा..

240 Views

प्रतिनिधि।

गोंदिया। इस वर्ष सूर्य की तपिश प्रचंड रूप में है।पूरे भारत में बढ़ते तापमान से हायतौबा मची हुई है।नौतपा के पहले ही दिन से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में गर्मी बढ़ने से लोगों का बुरा हाल है। बुधवार को गोंदिया जिले का तापमान 44.2 डिग्री तक पहुंच गया। इससे लोगों को गर्मी का अधिक अहसास हुआ।

नौ तपा 25 मई से शुरू हुआ था। पहले दिन से ही तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। 25 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। चौथे दिन तापमान 44.2 डिग्री पहुंच गया है। तापमान में हो रही बढ़ोतरी से गर्मी भी बढ़ रही है। इससे जनमानस झुलस रहा है। गर्मी अधिक होनेे से लोगों की आंखों में जलन हो रही है। लोग गर्मी से बचने के लिए थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते नजर आए। इतना ही नहीं लोग चेहरे को ढककर घरों से बाहर निकले।

दोपहर 12 बजे से 4 बजे के दौरान सड़के सुनी रहती है। लोग गर्मी से बचने कूलर, एसी, पेड़ की छाव का सहारा ले रहे है। लोग अपने दिनचर्या के काम शाम के दौरान ही बाहर निकलकर पूरे कर रहे है।

Related posts