नागपुर विभाग स्नातक मतदार संघ चुनाव: आम आदमी पार्टी (पूर्व विदर्भ) ने दिया परिवर्तन पैनल के प्रत्याशी अतुल खोब्रागडे को समर्थन

444 Views
प्रतिनिधि।
गोंदिया। महाराष्ट्र विधान परिषद में नागपुर विभाग स्नातक मतदार संघ से निर्वाचन हेतु सभी पार्टियों का प्रचार जोरो से जारी है। इस चुनाव में शिक्षित युवाओं के ग्रुप परिवर्तन पैनल से अतुल खोब्रागडे चुनाव मैदान में है। खोब्रागडे की युवाओं में जबर्दस्त पकड़ है, तथा उन्होंने नागपुर यूनिवर्सिटी में सीनेट चुनाव में यूथ को भेजने का सफल प्रयास भी किया है।
    अतुल खोब्रागडे के शिक्षण क्षेत्र में पिछले अनेक वर्षों से उल्लेखनीय कार्य एवं विचारधारा को देखते हुए आम आदमी पार्टी (पूर्व विदर्भ) ने उन्हें अपना समर्थन जाहिर किया है, तथा उनके लिए सभी पार्टी पदाधिकारियों को एकजुटता से कार्य करने के निर्देश दिए है।
   शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार निर्मिति, कौशल्य विकास को लेकर अतुल खोब्रागडे इस चुनाव में मैदान में है। उनका मानना है कि नागपुर जैसे देश के केंद्र बिंदु शहर में यूनिवर्सिटी की हालत पुणे और मुंबई की यूनिवर्सिटी से खराब है। क्वालिटी एजुकेशन नही है, इंडस्ट्रीज जोन नही है। जिसके कारण यहां का युवा दूसरे महानगरों में जाकर नॉकरी कर रहा है।
   जनप्रतिनिधित्व करने वालो ने युवाओं को सिर्फ राजनीति में इस्तेमाल किया जबकि उनके करियर पर कोई फोकस नही। यही वजह है आज सबकुछ होकर भी विदर्भ की दास्तान दुखभरी है। इसे ही बदलने का मानस लेकर हम युवाओं के साथ मैदान में है। शिक्षा के व्यापारीकरण को रोकना, एवं बंद होती सरकारी स्कूलों को बचाना ही हमारा मकसद है।
   आम आदमी पार्टी के विदर्भ कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम मोदी ने जानकारी दी कि, परिवर्तन पैनल के प्रत्याशी अतुल खोब्रागडे को गोंदिया जिले से भरपुर सफलता मिलें इस हेतु हम पार्टी के माध्यम से सक्रिय होकर कार्य कर रहे है। वे जल्द ही गोंदिया आकर पदवीधर युवाओं को संबोधित करेंगे।

Related posts