गोंदिया जिले के जुझारू जननेता वीरेंद्र जायसवाल को जनता एक मौका दें- छैलबिहारी अग्रवाल

170 Views

 

प्रतिनिधि।
गोंदिया। प्रखर विदर्भवादी, सफल उद्योगपति एवं गोंदिया जिले के तड़फदार नेता छैलबिहारी अग्रवाल भी अब अपने जिले के जुझारू जननेता एड. वीरेन्द्र जायसवाल के समर्थन में चुनावी मैदान में उतर आए है।

आज छैलबिहारी अग्रवाल ने भंडारा-गोंदिया लोकसभा क्षेत्र से ओबीसी हिन्दू संगठना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं निर्दलीय उम्मीदवार एड. वीरेन्द्र जायसवाल को समर्थन देते हुए कहा कि, इस चुनाव में सभी राष्ट्रीय पार्टियों ने अपना उम्मीदवार भंडारा जिले से दिया है। मैं मांग करते हुए आया हूँ कि लोकसभा चुनाव में इस बार राष्ट्रीय पार्टियां गोंदिया जिले से उम्मीदवार दे।

पर राष्ट्रीय पार्टियों ने गोंदिया को दरकिनार किया, जिले की जनता के साथ अन्याय किया। गोंदिया जिले से हमारे बीच के एक जुझारू नेता इस चुनाव में गोंदिया जिले से है और वे निरतंर पृथक विदर्भ सहित अनेक जनसमस्या को लेकर मैदान में है।

छैलबिहारी अग्रवाल ने कहा, एडवोकेट वीरेंद्र जायसवाल जमीन से जुड़े नेता है। वो एक वरिष्ठ पत्रकार और मजदूर, श्रमिक, किसानों के नेता है। उन्होंने बदलाव के लिए अनेक चुनाव लड़े पर उन्हें पराजय मिली। मेरा विश्वास है कि वो एक काबिल व जनसंघर्ष नेता है। वो चुनावी मैदान में निर्दलीय है। मतदाता ये ना सोचे कि वो निर्दलीय है। एक-एक बूंद से घड़ा भरता है। अगर उन्हें आशिर्वाद मिला तो वो क्षेत्र में बदलाव की लहर आएगी।

Related posts