भंडारा: लोस में “72 करोड़ी” उम्मीदवार सुनील मेंढे, पांच साल में संपत्ति में हुआ 30 करोड़ का इजाफा..

2,059 Views

 

पत्नी शुभांगी मेंढे के पास 28 करोड़ 98 लाख, दोनों की कुल संपत्ति 1 अरब से अधिक, चुनावी शपथ पत्र में मेंढे ने दी चुनाव विभाग को जानकारी..

प्रतिनिधि। 30 मार्च

भंडारा। आगामी 19 अप्रैल को होने जा रहे देश की 18वीं लोकसभा के प्रथम चरण के चुनाव हेतु भंडारा-गोंदिया संसदीय क्षेत्र से करोड़पति उम्मीदवार मैदान में है। यहां वर्तमान भाजपा के सांसद एवं आगामी लोकसभा चुनाव में महायुति के उम्मीदवार सुनील मेंढे ने अपनी कुल संपत्ति चुनाव विभाग के समक्ष हलफनामे में प्रस्तुत की है, जिसमें उनकी संपत्ति पांच साल में बढ़ोत्तरी में है।

चुनाव अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत हलफनामे में महायुति के उम्मीदवार सुनील मेंढे ने अपनी व्यक्तीत्व जो संपत्ति का ब्यौरा दिया है वो 72 करोड़ 59 लाख 3 हजार 962 रुपये दर्शाया गया है। वही उन्होंने अपनी पत्नी शुभांगी मेंढे की कुल संपत्ति 28 करोड़ 98 लाख 53 हजार 642 रुपये दर्शायी है। इस तरह से मेंढे दंपति की कुल संपत्ति 101 करोड़ यानी 1 अरब 1 करोड़ से अधिक है।

ग़ौरतलब है कि वर्तमान सांसद व इस लोकसभा चुनाव में पुनः भाजपा महायुति के उम्मीदवार सुनील मेंढे ने वर्ष 2019 के चुनाव के दौरान अपनी कुल व्यक्तिगत संपत्ति का ब्यौरा करीब 42 करोड़ 73 लाख 86 हजार 492 रुपये हलफनामें में प्रस्तुत किया था।

सांसद सुनील मेंढे की 2019 से वर्ष 2024 के दौरान पांच साल में व्यक्तीगत संपत्ति में कुल 29 करोड़ 85 लाख से अधिक की बढ़त हुई है। यू कहा जाए कि मेंढे की संपत्ति में सालाना 6 करोड़ रुपये की बढ़त हुई है।

सुनील मेंढे के अलावा इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस व महाविकास आघाडी के उम्मीदवार डॉ. प्रशांत पडोले भी करोड़पति है। उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 7 करोड़ 52 लाख से अधिक दर्शायी है। इनके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार सेवक वाघाये ने 10 करोड़ 80 लाख से अधिक तथा बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार संजय कुंभलकर ने 5 करोड़ 73 लाख रुपये से अधिक दर्शायी है।

Related posts