संत मुनिश्री समय सागर महाराज को गोंदिया आने का न्यौता दिया दिंगबर जैन समाज ने..

500 Views

 

गोंदिया। जिस समय संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज ने छत्तीसगढ़ के चन्द्रगिरी पर्वत पर सलेखंना समाधि ली थी, उस दौरान उनके शिष्य निर्यापक मुनिश्री समय सागर महाराज गोंदिया होते हुए डोंगरगढ़ को गमन कर रहे थे। इस दौरान गोंदिया से दिंगम्बर जैन समाज के अनुयायी पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन सहित अनेक समाजबंधु उनके साथ थे।

अब दिंगबर संत मुनिश्री समय सागर महाराज डोंगरगढ़ से वापस पदविहार कर गोंदिया जिले के दर्रेकसा में विश्राम कर रहे है। इस आगमन पर गोंदिया दिंगबर जैन समाज की ओर से पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन व राजकुमार जैन ने दर्रेकसा पहुँचकर गुरुवर्य का आशीर्वाद लिया एवं गोंदिया आने हेतु मुनिश्री के चरणों में निवेदन किया।

ईस पुण्य अवसर पर दिशा संस्था के प्रमुख डा. देवाशीष चटर्जी ने भी मुनिश्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। आगामी समय में आचार्य पद गुरुदेव समय सागर महाराजजी को प्राप्त होने वाला है।

Related posts