हर बूथ होंगा मजबूत: भाजपा का कुड़वा में गाँव चलो अभियान..

554 Views

 

प्रतिनिधि।
गोंदिया। आगामी लोकसभा चुनाव में फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार स्थापित कर देश को विकसित करने भाजपा घर-घर जाकर मोदी सरकार के कार्यो का बखान कर रही है।

इसी अभियान के तहत भाजपा का गाँव चलो अभियान पूरे जिले में सक्रियता से जुटा हुआ है। गोंदिया शहर से सटे बड़ी ग्राम पंचायत कुड़वा के बूथ क्रमांक 146 में भाजपा पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनहित में एव देशहित में किये गए व किये जा रहे कार्यो “मोदी की गारंटी” के पत्रक देकर सरकार के कार्यो का बखान किया।

भाजपा के पदाधिकारियों ने ग्रामीजनों को देश को आर्थिक रूप से विश्वगुरु बनाने सहयोग की अपील की तथा भाजपा का हर बूथ मजबूत संकल्प साकार करने का आशीर्वाद मांगा।

भाजपा पदाधिकारी कुणाल बिसेन, अंशुल बिसेन ने कहा, हमारी ‘गांव चलो’ अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने की तैयारी है। इसी प्रकार विकसित भारत संकल्प यात्रा से भी बूथों को सशक्त बनाने में पार्टी जुटी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का भाग्य उदय हो रहा है। विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी हम घर घर पहुँचाने का कार्य कर रहे है।

कुड़वा में इस अभियान के तहत भाजपा के कुड़वा जिला परिषद प्रमुख कुणाल बिसेन, अंशुल बिसेन (जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो), नुरुनाथ दिहारी (आदिवासी अध्यक्ष गोंदिया ग्रामीण), रूपलाल रहांगडाले (भाजपा कुड़वा अध्यक्ष व बुथ प्रमुख), रमेश बिसेन (उपाध्यक्ष गोंदिया ग्रामीण), संजुभाऊ ठाकरे, धुरणलाल पारधी, राजेंद्र वाडेगांवकर, अनिल हरिणखेडे, तानुभाऊ बोपचे, रिषभ बिसेन, चंद्रप्रकाश दिहारी व बुथ कमेटी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts