अंशुल बिसेन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनें भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष…

235 Views
प्रतिनिधि। 15 नवम्बर
गोंदिया। भारतीय जनता पार्टी के छात्र परिषद व  भाजयुमो में सोशल मीडिया के मुख्य पदों में रहकर पार्टी विचाराधाराओं को सक्रियता से आगे बढाने वाले भाजपा के युवा आइकॉन अंशुल बिसेन को पार्टी के शीर्ष नेताओं ने बड़ी जिम्मेदारी दी है।
अंशुल बिसेन के पार्टी के प्रति सक्रियता एवं प्रमुख भूमिका को देखते हुए पक्ष ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें गोंदिया जिले का भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
अंशुल बिसेन की युवाओँ में बेहतर पकड़ होने से वे 2016 से 2020 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रियता से रहे वही 2020 से 2023 तक वो भाजयुमो सोशल मिडिया के जिल्हा सहसंयोजक रहे। इसके अलावा भाजपा गोंदिया ग्रामीण के सोशल मिडिया के संयोजक भी।
अब पक्ष से मिली भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष पद की नियुक्ति देकर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। जिस पर प्रखरता से पक्ष विचारधारा को मजबूत करने का कार्य करेंगें।
अंशुल बिसेन ने अपनी इस नियुक्ति पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष ओम कटरे एवं भाजपा के प्रमुख नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

Related posts