एड. योगेश अग्रवाल “बापू” बन सकतें है गोंदिया कांग्रेस के नए शहर अध्यक्ष..!!

606 Views

 

गोंदिया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आगामी चुनावों को लेकर पक्ष मजबूती पर अधिक ध्यानकेन्द्रित कर रही है। गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में पिछले चुनावों में निराशाजनक स्थिति को देख आगामी चुनाव में स्थिति को मजबूत कर रही है।

हाल ही में कांग्रेस शहर अध्यक्ष का पद रिक्त होने पर इस पद पर योग्य कार्यकर्ता को शहर की जिम्मेदारी देने की अटकलें पार्टी के भीतर चल रही है।

जानकारी के तहत सक्रिय पदाधिकारी व कांग्रेस पार्टी के वर्तमान जिला महासचिव एड. योगेश अग्रवाल ‘बापू” को ये जिम्मेदारी मिलने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। एड. योगेश अग्रवाल पार्टी गतिविधियों में प्रखरता से आगे होकर सक्रियता से कार्य करते दिखाई देने पर उन्हें शहर अध्यक्ष की कमान सौंपी जा सकती है।

कुछ कांग्रेस के कार्यकर्ताओ का कहना है कि, शहर अध्यक्ष पद के लिए एड. योगेश अग्रवाल का नाम सामने आना, सही हाथों में जिम्मेदारी सौंपना है। वे पक्ष को बढ़ावा देने हर स्तर पर परिपूर्ण है।

विशेष उल्लेखनीय है कि एड. योगेश अग्रवाल पिछले अनेक वर्षी से ग्रामीण क्षेत्र के साथ साथ शहरी क्षेत्र में अपने सामाजिक व संगठनात्मक कार्यो से चर्चित है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिलीप बंसोड़, जिला उपाध्यक्ष अशोक (गप्पू) गुप्ता के वे करीबी और प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले के भरोसेमंद कार्यकर्ता के रूप में आंके जाते है। उन्हें उनके कार्यो की वजह से शहर अध्यक्ष की कमान मिलना कोई अतिश्योक्ति नही है।

Related posts