गोंदिया: 300 कार्यकर्ताओं ने छोड़ी प्रफुल्ल पटेल की NCP,  थामा कांग्रेस का “हाथ”..

677 Views

मनसे विद्यार्थी जिलाध्यक्ष सहित 200 कार्यकर्ताओं ने भी थामा कांग्रेस का दामन…

प्रतिनिधि। 09 अक्तूबर
गोंदिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में जबसे दो फुट हुई है तबसे एनसीपी में राजनीतिक हलचलें उछाल मार रही है। एनसीपी प्रफुल पटेल गुट को गोंदिया-भंडारा जिले में ताकत के साथ मजबूत देखा जा रहा था, पर कुछ दिनों से आ रहे बदलाव से पार्टी को झटका लगा है।
गोंदिया-भंडारा जिले में प्रफुल पटेल की राष्ट्रवादी कांग्रेस को कमजोर करने शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस भी डट गई है। शरद पवार गुट में शामिल हो रहे कार्यकर्ता इसे पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़े रहना बता रहे है। वो कहते है हम कार्यकर्ताओं की तकलीफ कोई नही जान सकता।
इसी विचारधारा को लेकर एवं हो रही तकलीफों को लेकर गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील के युवक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रोहित बनोटे ने करीब 300 एनसीपी कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी से नाता तोड़कर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कर लिया। इतना ही नही उनके अलावा महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना के जिल्हाध्यक्ष राहुल हटवार ने भी अपने 200 कार्यकर्ताओं के साथ पक्ष को छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया।
उनके इस कांग्रेस प्रवेश पर क्षेत्र के कांग्रेस विधायक सहेसराम कोरोटे ने सभी कार्यकर्ताओं का पक्ष दुपट्टा पहनाकर गर्म जोशी से स्वागत किया और कहा, युवाओँ के आने से कांग्रेस को बल मिला है। हम एक विचारधारा है जिसे हम पूरे जिले में ले जाकर कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

Related posts