गोंदिया: कृउबास में आया नया धान, शाल श्रीफल, चांदी का सिक्का देकर हुआ किसान का स्वागत..

861 Views
प्रतिनिधि। 26 सितंबर
गोंदिया। नए धान की पहली किस्म आज गोंदिया के कृषि उपज मंडी (कृऊबास) पहुँची। नया धान के आने पर मंडी पदाधिकारियों ने किसानों का जोरदार स्वागत किया।
कृषि उपज मंडी में नया धान लाने वाले ग्राम कामठा निवासी किसान गौतम जी एवं सेन्द्रीटोला/पिंडकेपार के किसान का स्वागत कर उन्हें भेंट स्वरूप चांदी का सिक्का प्रदान किया गया। इस दौरान धान की बोली लगाकर धान को 2001 का भाव मिला।
इस अवसर पर कृषि उत्पन्न बाजार समिति के सभापति भाऊराव ऊके, संचालक राजकुमार (पप्पु) पटले, जितेश टेभंरे, संचालक राधाकृष्ण ठाकुर, संचालक विजय उके, सुरेश जोशी सचिव, आनंद जैन अध्यक्ष धान व्यापारी संघटना व व्यापारि किसान हमाल कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related posts