जनसंवाद यात्रा: देश में, बेरोजगारी, महंगाई और नाम बदलने की राजनीति- डॉ.सतीश चतुर्वेदी

221 Views
प्रतिनिधि। 8 सितंबर
गोंदिया। कांग्रेस की जनसंवाद यात्रा पर गोंदिया जिले में आये कांग्रेस के दिग्गज वरिष्ठ नेता डॉ. सतीश चतुर्वेदी ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर जमकर हमला बोला।
गोंदिया के रेस्ट हाउस में पत्र परिषद लेकर कांग्रेस नेता चतुर्वेदी ने कहा, भारत देश में एक दूसरे के प्रति नफरत का बीज बोया जा रहा है। शर्मसार करने वाली घटनाएं घट रही है। भाजपा के 9 सालों के कार्यकाल में बेरोजगारों को नोकरी देने के नाम पर लूट जारी है। मंहगाई ने जीना दूभर कर दिया है। पेट्रोल-डीजल के दामों ने इतिहास रच दिया है। अब तो संविधान में उल्लेखित इंडिया शब्द भी बदलने का कार्य जारी है। ऐसी राजनीति जो विकास से कोसो दूर हो, वो भारत की दशा और दिशा बदल रही है।
सतीश चतुर्वेदी ने आगे कहा, जिस रसोई गैस के दाम बढ़ने पर ये चिल्लाते थे उन्होंने अपने कार्यकाल में इतिहास रच दिया। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे है, जिससे हर वस्तु महंगी हुई है।
कुछ विरोधी कहते थे राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक कि भारत जोड़ो यात्रा नही कर पाएंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट करते थे, ट्वीट करते थे। पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ऊर्जा और विश्वास के साथ पूरी हुई। इस यात्रा का नतीजा हमनें कर्नाटक चुनाव में देखा।
इस सरकार ने 2021 में जनगणना को नही होने दिया। जबकि 10 वर्ष बाद जनगणना होनी चाहिए थी। श्री चतुर्वेदी ने कहा, कांग्रेस ने कई साल केंद्र में सत्ता संभाली, पर देश में ऐसे हालात पैदा नही किये। कांग्रेस के राज में रसोई गैस 400 रुपये तक था, वही गरीबों की दाल भी सस्ती थी। हम देश में सर्वधर्म समभाव के विचारों के साथ आगे बढ़ रहे है। जन संवाद के माध्यम से गाँव-गाँव में जनजागृति की जा रही है।
पत्र परिषद के दौरान विधायक अभिजीत वंजारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिलीप बंसोड़, विनोद जैन, अमर वरहाड़े सहित कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति रही।

Related posts