गोंदिया: दीपेश सोनवाने को मिला इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स अवार्ड, गोंदिया का किया नाम रोशन..

661 Views
हकीकत न्यूज।
गोंदिया। भारत में हुनरबाजों की कमी नहीं। अपने-अपने स्तर में ऐसे कई लोग हैं, जो अपने कार्यो से भारत सहित दुनिया में लोहा मनवा चुके है। ऐसे ही लोगो को सरहाने के लिए, उनको मान सम्मान देने हेतु इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जाता हैं। और उन्हें पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है।
      ऐसी ही उपलब्धि प्राप्त की है स्थानीय शास्त्री वार्ड निवासी दीपेश महेंद्र सोनवाने ने। दिपेश की पेंसिल लीड माइक्रो आर्ट को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा दर्ज किया गया।
    दीपेश सोनवाने ने दुनिया के सात अजूबों में एक ताजमहल, पेट्रासिटी, द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना, रिवोडी जेनेरो, चिचेन इट्ज़ा, द कॉलिजियम और माचू पिचू को शामिल करके कला के सुंदर काम किए।
       इस माइक्रो आर्ट को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा दर्ज किया गया था और दीपेश महेंद्र सोनवाने को प्रमाण पत्र, पदक और बैच से सम्मानित किया गया था।
       दीपेश के साथ, गोंदिया का नाम भी इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है, जो जिले के लिए गौरान्वित बात है।
     दीपेश सोनवाने के कार्य को हर जगह सराहा जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें रतीराम भांडारकर, जयेश मुरकुटे, महेन्द्र सोनेवाने, सौ.यशोधरा सोनेवाने, सौ.अनिता मुरकुटे, स्नेहल सोनेवाने, श्रुती सोनेवाने, जयंत मुरकुटे, डॉ.मंगेष सोनेवाने, श्रीकांत चुटे, संजय आसटकर ने बधाई दी।

Related posts