2,538 Views प्रतिनिधि। 30 अप्रैल गोंदिया। जिले के जानेमाने वरिष्ठ समाजसेवी, फ़िल्म निर्माता (मी हनुमंता रिक्शेवाला) जैसी फिल्मों को बनाने वाले एक अदद शख्सियत विनोदकुमार कस्तूरचंद जायसवाल आज दुनिया से अपनों का साथ छोड़ चले गए। विनोदकुमार जायसवाल 69 वर्ष की आयु के थे। वे दैनिक कशिश हिंदी समाचार पत्र के संस्थापक एड. वीरेंद्रकुमार जायसवाल के बड़े भाई थे। आज 30 अप्रैल को शाम 4 बजे के दौरान अस्पताल में उपचार के दौरान उनका असामायिक निधन हो गया। विनोद जायसवाल के निधन से गोंदिया शहर में एक शोक का वातावरण…
Read Moreआज 10-10 टन ऑक्सीजन लिक्विड की पांचवी खेप पहुँची गोंदिया-भंडारा.
1,257 Views ऑक्सीजन की व्यवस्था को लेकर सांसद पटेल सतत प्रयासरत… प्रतिनिधि। 30 अप्रैल गोंदिया: एक तरफ देश में ऑक्सीजन की कमी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है वही गोंदिया और भंडारा जिले में ऑक्सीजन गैस की पूर्तता हेतु सांसद प्रफुल पटेल निरंतर प्रयासरत है। सांसद पटेल के प्रयासों से लगातार दोनों जिलों को ऑक्सीजन लिक्विड की पूर्तता कर ऑक्सीजन की कमी को दूर किया जा रहा है। आज गोंदिया और भंडारा जिले में नागपुर से 10-10 टन के दो टैंकर ऑक्सीजन लिक्विड लेकर गोंदिया के श्याम इंटरप्राइज गैस रिफलिंग…
Read More61वां महाराष्ट्र वर्धापन दिवस: 1 मई को जिला मुख्यालय में राज्यमंत्री संजय बंसोड़े के हस्ते होगा शासकीय ध्वजारोहण…
1,070 Views प्रतिनिधि। 30 अप्रैल गोंदिया। महाराष्ट्र राज्य के स्थापना का 61वां वर्धापन दिवस 1 मई को सादगीपूर्ण रूप में मनाया जा रहा है। महाराष्ट्र के 61वें वर्धापन दिवस पर गोंदिया जिले में 1 मई को शासकीय ध्वजारोहण कार्यक्रम राज्य के पर्यावरण-पानी पुरवठा, रोजगार हमी व भूमापन व पुनर्वसन तथा संसदीय कार्य के राज्यमंत्री श्री संजय बंसोड़े द्वारा जिला मुख्यालय में किया जाएगा। शासकीय ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात राज्यमंत्री श्री बंसोड़े जिलाधिकारी कार्यालय के सभागृह में अधिकारियों के साथ कोविड-19 पर समीक्षा बैठक लेंगे। साथ ही जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों…
Read Moreगोंदिया: ऑक्सीजन प्लांट के लाइसेंस हेतु GMC के डीन ने खुद के डेबिट कॉर्ड से की फीस की अदायगी..
1,026 Views लाइसेंस मिलते ही एक-दो दिन में ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने की राह पर- डॉ. नरेश तिरपुड़े प्रतिनिधि। 30 अप्रैल गोंदिया। अदानी कंपनी के सीएसआर फंड से केटीएस जिला सरकारी अस्पताल के परिसर में पूर्णतः बन चुके 13 हजार लीटर क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने की राह पर है। इस प्लांट को शुरू करने हेतु जरूरी प्रक्रिया के तहत मुंबई के लाइसेंस विभाग से लाइसेंस लेना अनिवार्य था। परंतु समय कम होने व शासकीय प्रक्रिया के तहत फीस की अदायगी में देरी होने की प्रक्रिया की फेहरिस्त को…
Read Moreगोंदिया: कोविड संक्रमित मरीज ने अस्पताल के तीसरे मंजिल से लगाई छलांग, सहयोग हॉस्पिटल में घटी घटना
1,522 Views मरीज को सिर पर मार व फ्रेक्चर होने की जानकारी, रामनगर पुलिस कर रही जांच प्रतिनिधि। 29 अप्रैल गोंदिया। शहर के कोविड सेंटर के रूप में सेवारत निजी सहयोग हॉस्पिटल में आज एक दर्दनाक हादसा सामने आने से सभी का मन सिहर उठा। यहां एक 21 दिन से कोविड संक्रमण का इलाज करा रहे मरीज ने अस्पताल के तीसरे मंजिल से कूदकर खुदखुशी करने का प्रयास किया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार मरीज का नाम पंडित अर्जुन जाधव उम्र 42 वर्ष…
Read More


