कटंगीकला सरपंच मोहिनी अविनाश वऱ्हाडे के हस्ते हुआ टेमनी- सराड पांदन रास्ते का भूमिपूजन

72 Views

 

गोंदिया। 28 फरवरी
शहर से सटे ग्राम कटंगी कला अंतर्गत टेमनी से सराड तक खेत रास्ते पर जाने हेतु मार्ग की व्यवस्था न होने से किसानवर्ग को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को लेकर किसान वर्ग ने सरपंच कटंगी कला श्रीमती मोहिनी अविनाश वरहाड़े से पांदन रास्ते की मांग की थी।

इस मामले पर सरपंच श्रीमती मोहिनी वरहाड़े ने विधायक विनोद अग्रवाल के माध्यम से पांदन रास्ते की मांग रखी। जिसे सरपंच महोदया के प्रयास से मातोश्री पांदन रस्ता योजना के तहत 26 फरवरी को इसका भूमिपूजन सरपंच श्रीमती मोहिनी अविनाश वरहाड़े के हस्ते जमीन पूजन कर किया गया।

सरपंच श्रीमती वरहाड़े ने कहा, पांदन रास्ता खडीकरन निर्माण होने से किसानों को बरसात में होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी और वे फसलों व खेती कार्य हेतु आसानी से आवागमन कर सकेंगे।

इस भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान श्री माणिकजी राणे, श्री हनसलालजी राणे, श्री रमेशजी राणे, श्री संजय चौहान, श्री संजय बडवाईक, श्री मयूर टेभरे तथा अनेक ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Related posts