गोंदिया: देहरादून की एथलेटिक्स स्पर्धा में 81 साल के मुन्नालाल यादव ने जीता 3 गोल्ड मेडल..

1,234 Views प्रतिनिधि। 3 जुलाई गोंदिया। उत्तराखंड राज्य के देहरादून में आयोजित सीनियर सिटीजन एथलेटिक्स स्पर्धा में नागपूर डिव्हिजन का प्रतिनिधित्व करणे वाले गोंदिया वरिष्ठ धावक मुन्नालाल यादव ने  81 वर्ष की आयु में भी जोश और दमखम दिखाते हुए नागपूर डिव्हिजन को 3 स्वर्ण पदक दिलाने में  ऐतिहासिक जीत दर्ज की। धावक मुन्नालाल यादव ने देहरादून में आयोजित नेशनल ओपन स्वर्गीय महारानी महेंद्र कुमारी पूर्व सांसद स्मृति एथलेटिक्स प्रतियोगिता देहरादून परेड ग्राउंड 2023 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर 200 मीटर एवं 5 किलो मीटर प्रतियोगिता में प्रथम…

Read More

गोंदिया: गुस्साए बेटे ने माँ के प्रेमी को उतारा मौत के घाट..

1,193 Views  गोंदिया: जिले के तिरोडा तहसील में एक विधवा महिला से चार साल से अनैतिक संबंध बनाने वाले वाले व्यक्ति की 16 वर्षीय नाबालिग लड़के ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक चांदोरी खुर्द निवासी सुनील देवदास बांते (40) है. यह घटना 1 जुलाई की रात 11 बजे की है. दवनीवाड़ा थानांतर्गत चांदोरी खुर्द निवासी सुनील बांते बघोली की एक विधवा महिला को निर्माण कार्य की मजदूरी के काम पर अपने साथ ले जाता था. विधवा होने की वजह से दोनों के बीच प्रेम हो गया. मृतक का महिला…

Read More

गोंदिया: शिवसेना जिल्हाप्रमुख मुकेश शिवहरे के नेतृत्व में ४०-५० योग शिक्षकों का शिवसेना में पक्ष प्रवेश..

859 Views प्रतिनिधि। गोंदिया। राज्य में प्रगतिशील मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार यशस्वी कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री शिंदे के कार्यो से प्रभावित होकर शिवसेना में जुड़ने का सिलसिला निरन्तर जारी है। इसी कड़ी में गोंदिया जिले के शिवसेना जिलाप्रमुख मुकेश शिवहरे के नेतृत्व में आज 2 जुलाई को करीब 40-50 योग शिक्षकों ने आज पक्ष का दुपटटा पहनकर पार्टी में प्रवेश किया। शिवसेना जिलाप्रमुख मुकेश शिवहरे ने सभी नवागत योग शिक्षकों के पार्टी की विचारधारा से जुड़ने पर उनका आभिनंदन किया। उनके हस्ते मुख्य रूप…

Read More

अब नागपुर-मुंबई जैसी अत्याधुनिक डेंटल सुविधा गोंदिया में होना गर्व की बात- विधायक विनोद अग्रवाल 

1,100 Views प्रतिनिधि। 2 जुलाई गोंदिया। दांतों की परेशानी, मुख रोग आदि जटिल समस्याओं के इलाज के लिए अक्सर हमें बड़े शहरों की तरफ रुख करना पड़ता था। गोंदिया शहर में अत्याधुनिक उपकरणों के अभाव में ये सब संभव नही था। पर अब एक युवा डॉक्टर दंपत्ति ने गोंदिया शहर की जनता को दंत व मुख से सबंधित रोगों का इलाज यही हो, इसका प्रयास कर इसे सफल करने में कामयाबी हासिल की है। डॉ. अक्षत अग्रवाल एवं डॉ. सोनल अग्रवाल ने अपने हुनर के बदौलत अपने डेंटल क्लीनिक में…

Read More

महाराष्ट्र: एनसीपी कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा, पक्ष के फैसले पर सब हुआ है..

1,604 Views  महाराष्ट्र। महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी बदलाव से जहाँ भूचाल आया हुआ है, वहीं शिवसेना के बाद अब शरद पवार की एनसीपी भी बिखरी हुई दिखाई दे रही है। शिंदे/फड़नवीस की डबल इंजिन की सरकार में तीसरा इंजिन उपमुख्यमंत्री के रूप में एनसीपी के अजित पवार का जुड़ गया है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ 9 एनसीपी नेताओं ने आज शपथ ली। खास बात ये रही कि, महाराष्ट्र की शिंदे/फडणवीस सरकार में उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित 30 एनसीपी विधायकों के समर्थन से जहा इसे पार्टी में बगावत और…

Read More