गोंदिया: चुरडी के जघन्य हत्याकांड मामले पर राष्ट्रीय पोवार महासंघ ने जताया निषेध, पुलिस द्वारा तेजगति से जांच कर दोषियों की हो गिरफ्तारी..

1,201 Views मुख्यमंत्री ठाकरे के नाम तहसीलदार गोरेगांव के माध्यम से सौंपा पत्र.. प्रतिनिधि। 22 सितंबर गोंदिया। जिले के तिरोडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चुरडी ग्राम में 20 सितंबर की रात पोवार समाज के बिसेन परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या मामले में राष्ट्रीय पोवार समाज महासंघ ने कड़ा विरोध प्रकट कर निषेध जाहिर किया है। महासंघ के गोरेगांव समिति ने आज इस जघन्य हत्याकांड पर मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे के नाम एक निवेदन पत्र जाहिर कर तहसीलदार गोरेगांव को सौपा। पत्र में लिखा है कि, चुरडी में हुआ ये…

Read More

गोंदिया: पूर्व शिक्षक व पत्रकार मनोहर शेंडे का दुखद निधन..

816 Views  प्रतिनिधि। गोंदिया। सामाजिक कार्यो में सदैव अग्रणी रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक एवं पत्रकार मनोहर शेंडे का आज 21 सितंबर को सुबह 10 बजे के दौरान दुखद निधन हो गया। श्री शेंडे 79 वर्ष की आयु में एक अल्प बीमारी के चलते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। आज सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से उन्होंने अपने घर में अंतिम सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कह दिया। श्री मनोहर शेंडे अपने पीछे एक बेटी, एक बेटा व पत्नी सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए है। उनकी अंतिम यात्रा…

Read More

गोंदिया न्यायालय का फैसला, दुष्कर्मी पुलिस सिपाही को 20 साल की कैद, 50 हजार का दंड

2,351 Views  वर्ष 2014 में दवनिवाड़ा थाना क्षेत्र में घटी थी घटना, शासन की ओर से शासकीय अधिवक्ता कृष्णा पारधी ने की पैरवी.. प्रतिनिधि। 20 सितंबर गोंदिया। एक नाबालिग लड़की से अपनी पुलिसिया वर्दी का रौब बताकर जबर्दस्ती कर तथा उसके साथ लैंगिक दुष्कर्म करने के मामले पर आज 20 सितंबर को अतिरिक्त जिला सह न्यायाधीश तथा अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गोंदिया, शुभदा द. वळणकर ने तमाम दलील, साक्ष्य व सबूतों के आधार पर अहम फैसला सुनाते हुए आरोपी को 20 साल कैद की सजा व 50 हजार रुपये दंड की…

Read More

गोंदिया के जलाशय हुए लबालब: पूजारीटोला 12, कालीसरार 4 व धापेवाड़ा के 5 गेट खोले गए..

904 Views  बाघ और वैनगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना.. प्रतिनिधि। गोंदिया। निरन्तर जारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर आ गए है। जलाशयों का जलस्तर क्षमता से अधिक बढ़ने पर उनका पानी छोड़ा जा रहा है जिससे नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। वैनगंगा और बाघ नदी में जल का स्तर बढ़ने से जिला प्रशासन व जिला आपदा विभाग ने नदी किनारे गाँव वासियों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी है।   आज 20 सितंबर को गोंदिया जिले के पूजारीटोला जलाशय का जलस्तर पूर्ण क्षमता में भरे…

Read More

सांसद प्रफुल पटेल कल गोंदिया में, विभिन्न बैठकों में रहेंगे उपस्थित..स्व. चेतनभाई पटेल के परिवार को देंगे सांत्वना भेंट..

874 Views प्रतिनिधि। 16 सितंबर गोंदिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री व वर्तमान राज्यसभा सांसद प्रफुल पटेल कल शुक्रवार 17 सितंबर को गोंदिया शहर व ग्रामीण में आयोजित अनेक बैठकों में उपस्थित रहेंगे। उनका दौरा कार्यक्रम इस प्रकार है। सांसद पटेल सुबह 11.30 बजे –  स्व. दिनेश हरिनखेड़े का निवास स्थान परसवाड़ा, गोंदिया में भेंट देंगे। दोप. 12 बजे रावनवाड़ी स्थित प्रवीण इलेकट्रोनिक अँड फर्निचर में भेंट ( श्री प्रतीक हरिणखेडे), दोप. 12.30 बजे गर्रा खुर्द में श्री गणेश बरडेजी के निवास स्थान पर पक्ष पदाधिकारी बैठक को संबोधित करेंगे। दोप 1.30…

Read More