गोंदिया: अवैध रेत परिवहन का कहर, महिला को टिप्पर ने उड़ाया, मौके पर मौत, दासगांव में घटी दर्दनाक घटना

2,088 Views
गोंदिया ( 3अप्रैल)। जिले में बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध रेत परिवहन के चलते शुक्रवार दोपहर गोंदिया तालुका के दासगांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, अवैध रेत ले जा रहे एक टिपर (एमएच – 40 बीएच 8080) ने स्कूटर चला रही एक महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक महिला का नाम रामेश्वरी धनलाल नागपुरे (उम्र 45 वर्ष) है, जो कटंगी (कला), गोंदिया की निवासी थीं। वे मध्य प्रदेश के अरम्भा में अपनी सास के अंतिम संस्कार में अपनी बेटी वैष्णवी के साथ स्कूटी पर जा रही थीं, तभी रेत से भरे एक टिपर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना में मृतक की बेटी वैष्णवी गंभीर रूप से घायल है। घटना के तुरंत बाद, इलाके के नागरिकों ने सड़क जाम कर दी और अवैध रेत परिवहन रोकने की मांग की। इससे कुछ समय के लिए यहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस उपविभागीय अधिकारी बनकर, तहसीलदार पठान और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही पास के टेढ़वा में अवैध रेत ले जा रहे एक ट्रैक्टर से एक युवक की दुर्घटना हो गई थी।

Related posts