10 साल बाद “MLC” चुनाव की तैयारी में जुटा भंडारा-गोंदिया, इस बार बाहरी नेता नही!!

1,492 Views इस चुनाव में राजेंद्र जैन, प्रफ़ुल्ल अग्रवाल, सुनील मेंढे, प्रकाश बालबुद्धे, सुमित भालोटिया और सुनील फुंडे के नाम की चर्चा जाहिद खान। गोंदिया। पिछले 1 दशक बाद होने जा रहे भंडारा-गोंदिया विधानपरिषद के चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है। स्थानीय निकाय चुनावों में हुई देरी के चलते 2022 में होने वाला चुनाव अब 4 साल बाद 2026 में 18 जून को होने जा रहा है। इस चुनाव को लेकर दोनों जिलों में राजनीतिक समीकरण गर्मा गए है। वर्ष 2016 के पूर्व इस एमएलसी सीट से पूर्व केंद्रीय…

Read More

GONDIA: कल दवा दुकानदारों का भारत बंद, जिले में चिकित्सा इमरजेंसी में यहां मिलेगी दवाएं

1,388 Views  गोंदिया। कल 20 मई को अखिल भारतीय रसायनशास्त्री एवं औषधि विक्रेता संगठन ने राज्य और देश में संचालित ऑनलाइन इंटरनेट फार्मेसियों के विरोध में और अन्य मुद्दों को लेकर भारत भर के खुदरा और थोक दवा विक्रेताओं ने अपना दवा कारोबार बंद करने की घोषणा की है। बंद की घोषणा पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए), गोंदिया और गोंदिया जिला केमिस्ट और ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए गए हैं कि गोंदिया जिले में मरीजों को असुविधा न हो और आवश्यक…

Read More

ब्रेकिंग न्यूज़: तिरोडा शहर के बीच सड़क में बीएसएफ जवान ने चलाई गोली, 1 घायल

1,272 Views गोंदिया/तिरोडा। महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के तिरोडा शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सब्जी मंडी रोड पर हुई एक मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में बीएसएफ (BSF) के एक जवान ने आवेश में आकर अपनी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। इस वारदात में एक व्यक्ति घायल हो गया है। ​ जानकारी के अनुसार, तिरोडा के सब्जी मंडी रोड पर बीएसएफ के एक जवान और कुछ स्थानीय व्यक्तियों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया…

Read More

9 साल पूर्व किये गए प्रयास का प्रतिफल, शिवसेना नेता मुकेश शिवहरे ने नवेगांव-नागझिरा अभ्यारण्य का मुरदोली गेट शुरू करने की बताई गाथा..

799 Views  प्रतिनिधि। गोंदिया। वर्षो से बंद पड़ा रहा गोंदिया जिले के नवेगांव-नागझिरा वन्यजीव अभ्यारण्य का पूर्वी मुरदोली प्रवेश द्वार अब जाकर 2026 में शुरू हुआ है। इसे शुरू करने की मांग वर्ष 2017 में तत्कालीन गोंदिया जिला शिवसेना प्रमुख रहे मुकेश शिवहरे ने मुंबई मंत्रालय में जाकर उठायी थी,। उन्होंने आज अखबार में प्रकाशित उस समय की खबर को साझा कर इसकी व्यथा और गाथा सुनाई है। दरअसल नवेगांव-नागझिरा वन्यजीव अभ्यारण्य पूर्व में कोर क्षेत्र, बफर क्षेत्र में बंटा हुआ था। टाइगर रिजर्व अभ्यारण्य का बफर क्षेत्र 650 वर्ग…

Read More

बिरसी एयर पोर्ट सुना, MIDC में उद्योग नही, गोंदिया बहा रहा बदहाली के आंसू..

705 Views जाहिद खान। गोंदिया। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा से सटा महाराष्ट्र के अंतिम छोर वाला जिला “गोंदिया” इन दिनों अविकसित रूप से बदहाली के आंसू बहा रहा है। न रोजगार है न व्यापार, न उद्योग है न अवसर। इतना ही नही विशालकाय बिरसी एयरपोर्ट से विमानसेवा बंद होने से हवाई यात्रा के सपने भी तार-तार हो गए है। आज जिस तेजी से भारत विकास के मुहाने पर प्रगति कर रहा है उसी रफ़्तार में हमारा गोंदिया बैकफुट पर दिखाई दे रहा है। नतीजा ये है कि इस शहर…

Read More