गोंदिया: बिरसी एयरपोर्ट के निर्माण कार्य मे भ्रष्टाचार, CBI ने दर्ज की एफआईआर..

1,186 Views रिपोर्टर। 05 जुलाई नागपुर। महाराष्ट्र के गोंदिया के बिरसी एयरपोर्ट पर सिविल निर्माण कार्यों में कथित भ्रष्टाचार के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के एक अधिकारी और एक निजी ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि निर्माण कार्यों के रिकॉर्ड में हेरफेर, गुणवत्ता से समझौता और फर्जी माप पुस्तिकाओं के आधार पर भुगतान कराकर AAI को 92.29 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया गया। किनके खिलाफ दर्ज हुआ मामला? CBI की एंटी करप्शन ब्रांच, नागपुर ने यह मामला संजीव…

Read More

गोंदिया: कलेक्टर के अड़ियल रवैये से खफा भीमनगर, आंबेडकर वार्ड की जनता 8 को करेंगी अंडरपास के विरोध में तीव्र आंदोलन..

928 Views  नागरिक अधिकार व सुरक्षा समिति ने पत्र परिषद में दी जानकारी.. प्रतिनिधि। 03 जुलाई गोंदिया। मुंबई-हावड़ा रेल रूट एवं गोंदिया-चंद्रपुर रेल लाइन के बीच के घणी आबादी में निवास कर रहे भीमनगर, आम्बेडकर वार्ड, सिंगलटोली, कुंभारे नगर के हजारों नागरिकों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का कार्य रेल प्रशासन द्वारा भूमिगत अंडर पास बनाकर किया जा रहा है। इस मामले पर जिलाधिकारी गोंदिया द्वारा बिना नागरिकों की बात सुने एकतरफा रेलवे को कार्य शुरू करने की सहमति दर्शाने पर जनता आक्रोशित हो गई है और वे अब…

Read More

GONDIA: भरी प्रेस में Ex MLA को जड़ा था तमाचा, कोर्ट ने सुनाई नगरसेवक शिवशर्मा, राहुल श्रीवास को 5 साल की कैद

797 Views  क्राइम रिपोर्टर। गोंदिया वर्ष 2016 में गोंदिया शहर के कुड़वा स्थित होटल ग्रेंडसीता में कॉंग्रेस के तत्कालीन विधायक गोपालदास अग्रवाल और उनके परिवार के सदस्यों के साथ हुई मारपीट के चर्चित मामले में 10 साल बाद जिला अपर सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। जिला अपर सत्र न्यायालय के प्रमुख न्यायाधीश1 के प्रतिनिधि ने पार्षद शिवकुमार शंकरलाल शर्मा और राहुल हेमराज श्रीवास को दोषी ठहराते हुए प्रत्येक को पांच वर्ष के सश्रम कारावास तथा 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं मामले के अन्य चार…

Read More

गोंदिया में मकोका की दहशत से थर्राया गुटखा, खर्रा व्यापार, शौकीन भटक रहे गली-गली..

2,424 Views क्राइम रिपोर्टर। गोंदिया। अन्न व औषध विभाग (एफडीए) के आयुक्त तुकाराम मुंढे के अवैध व्यापार पर जारी तालाबंदी से पूरा महाराष्ट्र थर्राया हुआ है। धड़ाधड़ हो रही कार्रवाई से गुटखा, खर्रा, तम्बाकू व्यवसाय बिक्री के छोटे बड़े व्यवसायी दहशत में है। महाराष्ट्र के अन्न व औषध प्रशासन (FDA) के आयुक्त तुकाराम मुंढे के राज्य में गुटखा, तंबाकू और निकोटीन युक्त पान मसाले के अवैध व्यापार, उत्पादन और भंडारण को रोकने के लिए उठाये गए सख्त कदम से पूरा सिस्टम हिल गया है।मकोका (MCOCA) कानून के तहत सीधी कार्रवाई के आदेश देने…

Read More

कल्पतरु जलतरण स्पर्धा में नन्हे तैराकों ने दिखाया दम, विजेताओं को मिला गोल्ड मेडल, ट्रॉफी..

823 Views  प्रतिनिधि।गोंदिया। कल्पतरु चेरिटेबल ट्रस्ट एवं बाहेकर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, गोंदिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कल्पतरु जलतरण स्पर्धा 2026/27 का सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर दीपक बाहेकर एवं डॉक्टर गार्गी बाहेकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन कर किया। इस अवसर पर डॉक्टर दीपक बाहेकर ने कहा कि मुख्य कोच शिव नागपुरे के सतत प्रयासों से यह प्रतियोगिता अपने सफल 5वें वर्ष में…

Read More