APMC गोंदिया में बड़ा सियासी भूकंप: सभापति भाऊराव उके और उपसभापति पप्पू पटले की कुर्सी छिनी, अविश्वास प्रस्ताव भारी बहुमत से पारित

1,470 Views  18 में से 15 संचालकों ने दिखाई अभूतपूर्व एकजुटता, उपविभागीय अधिकारी (SDM) मा. चंद्रकांत खंडाईत के समक्ष हाथ उठाकर हुआ मतदान ​गोंदिया: कृषि उपज मंडी समिति (APMC) गोंदिया की राजनीति में मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को एक बड़ा और ऐतिहासिक उलटफेर देखने को मिला। APMC के वर्तमान सभापति भवराव उके और उपसभापति राजकुमार उर्फ ‘पप्पू’ पटले को अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से उनके पद से बेदखल कर दिया गया है। मंडी समिति के कुल 18 में से 15 संचालकों ने एक सुर में एकजुटता दिखाते हुए इस अविश्वास…

Read More

गोंदिया: धासगड़ के झरने में डूबे दो युवक, एक का शव मिला; दूसरे की तलाश जारी

1,325 Views  प्रतिनिधि। 16 अगस्त गोंदिया। जिले के चिचगड़ थाना क्षेत्र के धासगड़ स्थित पानी के झरने में 15 अगस्त को दो युवकों के डूबने की दर्दनाक घटना सामने आई। पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार घटना दोपहर करीब 3.30 से 3.45 बजे के बीच हुई। हादसे में बोपाबोड़ी (सौंदड़), तहसील सड़क अर्जुनी निवासी कृष्णा लखन कापगते (20) और हेतराम गुलाब सायाम (25) पानी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही चिचगड़ पुलिस, राजस्व विभाग, जिला आपदा प्रबंधन की खोज एवं बचाव टीम तथा स्थानीय प्रशासन मौके पर…

Read More

GONDIA: ‘साहाब! लाभार्थी किसान जिएं या मरें?’

746 Views 8 साल से नरेगा के 300 करोड़ अटके, 3 हजार से अधिक किसान कुएं-गोठे के अनुदान को तरसे; चारों विधायकों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग प्रतिनिधि, गोंदिया। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत सिंचाई कुएं, पशु गोठे और फलबाग जैसी योजनाओं का लाभ लेकर आर्थिक समृद्धि का सपना देखने वाले गोंदिया जिले के हजारों किसानों के सामने अब गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सरपंच संघ के अनुसार वर्ष 2018 से अब तक जिले के 3 हजार से अधिक लाभार्थी किसानों को उनके स्वीकृत…

Read More

गोंदिया: दूरंतो एक्सप्रेस में करोड़ों का 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार

1,357 Views भंडारा-नागपुर के बीच RPF क्राइम ब्रांच और DRI की संयुक्त कार्रवाई; 1.96 करोड़ से अधिक कीमत के 7 सोने के बिस्किट और एक छड़ जब्त नागपुर/गोंदिया, 13 अगस्त। हावड़ा-मुंबई दूरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी का प्रयास रेलवे सुरक्षा बल (RPF) क्राइम ब्रांच और राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की संयुक्त कार्रवाई में विफल कर दिया गया। गाड़ी संख्या 12262 में सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से करीब 1.242 किलोग्राम विदेशी सोना बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 96 लाख 34 हजार 307 रुपए बताई…

Read More

गोंदिया: FDA का बड़ा एक्शन: चार आयुर्वेदिक दवा निर्माताओं के लाइसेंस रद्द, एक को कारण बताओ नोटिस..

1,398 Views गोंदिया।(13 अगस्त), जिले में आयुर्वेदिक औषधियों के निर्माण और गुणवत्ता मानकों को लेकर अन्न व औषधि प्रशासन (FDA) ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार आयुर्वेदिक औषधि उत्पादक कंपनियों के उत्पादन लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से आयुर्वेदिक दवा निर्माण क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं एक अन्य कंपनी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्रवाई शुरू की गई है। अन्न व औषधि प्रशासन की ओर से राज्यभर में चलाए जा रहे व्यापक जांच अभियान के तहत गोंदिया जिले में भी आयुर्वेदिक औषधि…

Read More