गोंदिया: 65 हजार की रिश्वत लेता धरा गया देवरी पंस का घूसखोर बीडीओ, एसीबी की कार्रवाई…

827 Views क्राइम रिपोर्टर। 02 मार्च गोंदिया। देवरी पंचायत समिति में गटविकास अधिकारी (बीडीओ) चंद्रमणि लक्ष्मण मोडक द्वारा बिल मंजूर करने व 15वें वित्त आयोग अंतगर्त मंजूर कामों के इस्टीमेट पर हस्ताक्षर करने के एवज में 65 हजार रुपयों की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए। ये कार्रवाई आज 2 मार्च को एन्टी करप्शन ब्यूरो, गोंदिया की टीम द्वारा पंचायत समिति देवरी में की गई। इस मामले के संदर्भ में जानकारी दी गई कि, शिकायतकर्ता संस्था का सदस्य होकर संस्था की ओर से देवरी तहसील में ग्रामपंचायत को विविध…

Read More

बाल यौनशोषण के मामले पर गोंदिया न्यायालय का फैसला: आरोपी को 2 साल का सश्रम कारावास..

589 Views  मार्च 2020 में रामनगर थाना क्षेत्र में घटी थी शर्मसार घटना.. प्रतिनिधि। 02 मार्च गोंदिया। जिला कोर्ट के विशेष सत्र न्यायालय द्वारा आ रहे धड़ाधड़ फैसलों से समाज में कानून व्यवस्था व न्याय प्रक्रिया को लेकर बेहतर संदेश जा रहा है। आज 2 मार्च को फिर एक बाल यौन शोषण के मामले पर कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला आया। मा न्यायालय ने आरोपी को दोषी मानते हुए 2 साल की कठोर सजा सुनाई वहीं 20 हजार रुपयो का दंड ठोका है। गोंदिया जिला न्यायालय के विशेष सत्र न्यायाधीश श्री…

Read More

शहर के भवानी चौक में पुलिस कर्मी बताकर 29 हजार रुपयों की धोखाधड़ी, दो अज्ञातों की तलाश में जुटी पुलिस

1,184 Views क्राइम रिपोर्टर। गोंदिया। लूट, धोखाधड़ी, चोरी के मामलों पर अब कुछ शातिर बदमाश पुलिस के नाम का सहारा लेने से भी नही हिचक रहे। शहर में एक वडसा निवासी व्यक्ति को पुलिस कर्मी बताकर उससे 29 हजार रुपये की धोखाधड़ी होने की शिकायत शहर थाने में दर्ज हुई है। फिर्यादि चन्द्रप्रकाश सुंदरदास निरंकारी उम्र 55 वर्ष निवासी कन्नमवार वार्ड, सिंधी कॉलोनी, देसाईगंज, वडसा ये 1 मार्च 2022 के 10 बजे गोंदिया शहर के भवानी चौक पर रोड के समीप खड़े थे। तभी दो अज्ञात आरोपी वहां आये, और…

Read More

यूक्रेन अलर्ट: गोंदिया जिले का छात्र खुशाल, सकुशल पहुँचा दिल्ली.. शेष 3 छात्रों को लाने की जद्दोजहद जारी..

1,288 Views  प्रतिनिधि। 02 फरवरी गोंदिया। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर वहां अन्य शहरों में फंसे भारतीय छात्रों एवं वर्करों को सुरक्षित भारत लाने का प्रयास निरंतर जारी है। भारत सरकार निरतंर वहां फंसे लोगों को वापस लाने पल-पल की जानकारी इकट्ठा कर रही है। आज गोंदिया जिले के आपदा प्रबंधन अधिकारी श्री राजन चौबे ने यूक्रैन में फंसे गोंदिया जिले के युवकों के बारे में जानकारी जारी की है। उन्होंने बताया कि जिले का एक छात्र हंगरी से भारत की राजधानी दिल्ली सुरक्षित पहुँच गया…

Read More

महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर में ज्योतिर्लिंग महाकाल के दर्शन पाकर भक्त हुए निहाल, कशिश के संपादक शम्मी जायसवाल ने किए दर्शन

543 Views मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव से उनके निवास पर भेंट की शम्मी जायसवाल ने गोंदिया/उज्जैन (कशिश)।  परंपरा अनुसार महाशिवरात्रि पर मंगलवार रात 2.45 बजे भगवान महाकाल के मंदिर के पट खुले। इसके बाद पुजारियों ने भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक पूजन किया। महानिर्वाणी अखाडे के महंत विनीतगिरिजी महाराज ने भगवान को भस्म अर्पित की। इसके बाद भगवान को भोग लगाकर आरती की गई। सुबह 5.30 बजे से आम दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ। इस मौके पर लाखों की संख्या में भक्तगण नजर आए। इस महाशिवरात्रि पर्व…

Read More