274 Views एकोडी टीम रही उपविजेता, विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित गोंदिया। शिवशक्ती क्रिकेट परिवार कटंगी कला के तत्वावधान में आयोजित मानसून क्रिकेट टूर्नामेंट का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। 20 से 27 अगस्त तक चले इस क्रिकेट टूर्नामेंट में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई। रोमांचक मुकाबलों के बाद शिवशक्ती क्रिकेट परिवार कटंगी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि एकोडी टीम उपविजेता रही। समापन समारोह में सामनावीर, उत्कृष्ट फलंदाज, उत्कृष्ट गोलंदाज सहित विभिन्न व्यक्तिगत पुरस्कारों का…
Read MoreAuthor: Javed Khan
राज्य अभियंता संघटना के जिलाध्यक्ष बने इंजि. अब्दुल रहमान (बब्लू सैय्यद)
278 Views गोंदिया। राज्य अभियंता संघटना, जिला गोंदिया के जिलाध्यक्ष पद पर इंजि. अब्दुल रहमान (बबलू सैयद) की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नियुक्ति पत्र राज्य अध्यक्ष श्री मिलिंद भोसले, राज्य महासचिव श्री राजेश देशमुख, पूर्व विदर्भ अध्यक्ष इंजि. दीपेश कोलुरवार एवं राज्य उपाध्यक्ष इंजि. मोईन खान के हाथों प्रदान किया गया। इस अवसर पर आदिल शेख, मंगेश नागफासे एवं ओमीत सोनेवाने सहित संघटना के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित पदाधिकारियों ने इंजि. अब्दुल रहमान को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते…
Read MoreGONDIA: कोरणी घाट तीर्थस्थल के लिए सर्विस रोड को NHAI की मंजूरी
329 Views सांसद प्रफुल्ल पटेल एवं सांसद राजेंद्र जैन के प्रयासों को मिली सफलता गोंदिया। गोंदिया तालुका के ग्राम कोरणी घाट स्थित विठ्ठल-रुख्मिणी मंदिर तीर्थस्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी आवागमन की समस्या अब दूर होने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग से नए अप्रोच मार्ग (सर्विस रोड) के निर्माण को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने मंजूरी प्रदान कर दी है। सक्षम प्राधिकारी द्वारा 6 अगस्त 2026 को प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। आवश्यक तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य…
Read MoreGONDIA: विदर्भ के पहले ‘पुस्तकों के गांव’ का नवेगांव बांध में भव्य लोकार्पण
258 Views झाड़ीबोली साहित्य सम्मेलन को हर वर्ष 25 लाख रुपये का अनुदान; मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत की घोषणा गोंदिया, 22 अगस्त। मराठी भाषा के विकास, उसकी समृद्ध साहित्यिक परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और गांव-गांव में वाचन संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में गोंदिया जिले ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन के लिए प्रसिद्ध नवेगांव बांध को विदर्भ का पहला ‘पुस्तकों का गांव’ बनाया गया है। राज्य के मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत ने शनिवार को यहां ‘पुस्तकों के गांव’ के प्रथम…
Read Moreगोंदिया स्टेशन की खानपान व्यवस्था में गंभीर खामियां, कार्रवाई के बाद बंद रखने के निर्देश
539 Views गोंदिया। (21 अगस्त)|यात्रियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए रेलवे द्वारा शुरू किए गए 15 दिवसीय विशेष खाद्य सुरक्षा अभियान के पहले ही दिन गोंदिया रेलवे स्टेशन की खानपान व्यवस्था में गंभीर खामियां उजागर हुई हैं। स्टेशन परिसर स्थित रिफ्रेशमेंट रूम, फास्ट फूड स्टॉल एवं फूड प्लाजा की वाणिज्यिक जांच के दौरान प्रभावी कीट नियंत्रण व्यवस्था नहीं होने के साथ ही साफ-सफाई एवं स्वच्छता का स्तर भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर 21 अगस्त से शुरू हुए इस…
Read More