गोंदिया: बाँधतालाब के पानी से सूर्याटोला रोड, एकता कॉलोनी, परमात्मा नगर का क्षेत्र जलमग्न.. सड़क पर घुटनों तक पानी

1,245 Views
प्रतिनिधि। 17 जुलाई
गोंदिया। लगातार जारी बारीश से शहर के पश्चिमी क्षेत्र में कहर बरप रहा है। बाँधतालाब के लबालब भर जाने एवं निकासी मार्ग नहीं मिलने से स्थिति भयावह हो गई है। एकता कॉलोनी, परमात्मा नगर, सूर्याटोला रोड जलमग्न हो गया है।
सूर्याटोला रोड की स्थिति इतनी भयावह है कि यहां पानी घुटनों तक भर गया है। सड़क से लगे घरों में पानी घुस रहा है। नगर प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं होने से नागरिकों को भरी बरसात में विषैले जीव-जंतु से दो-चार होना पड़ रहा है।
नागरिकों ने बताया कि बाँधतालाब का पानी, एकता कॉलोनी नाले का पानी लबालब होने एवं इन पानी की निकासी के लिए पर्याप्त व्यवस्था न हो पाने के कारण ये स्थिति निर्माण हुई है। बारिश के भरे पानी से पैदल चलना दुश्वार हो रहा है। बिजली के खंभे, होने से विद्युत की चपेट में आने की संभावना बनीं हुई हैं। अगर जल्द ही नगर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो, स्थिति और विकराल हो सकती है।

Related posts