गोंदिया: 122 यात्री लेकर साढ़े छह माह बाद मुंबई के लिए दौड़ी विदर्भ एक्सप्रेस…यात्रियों में रहा हर्ष का माहौल

923 Views

 

प्रतिनिधि।
गोंदिया। कोविड19 संकट के दौर में 22 मार्च से बंद विदर्भ एक्सप्रेस आज 10 अक्टूबर को साढ़े छह माह बाद पहली बार सिटी बजाते हुए गोंदिया से मुंबई के लिए दौड़ी। इस ट्रेन में पहला सफर करने वाले 122 यात्रियों में एक अलग ही उत्साह देखा गया।
     विदर्भ एक्सप्रेस ट्रेन फिलहाल विशेष ट्रैन के रुप में चलाई जा रही है। मुंबई से गोंदिया के लिए रवाना हुई गाड़ी क्रमांक 2105 विदर्भ एक्सप्रेस आज सुबह अपने समय पर गोंदिया प्लेटफार्म पर पहुँची। इस ट्रेन में सिर्फ 36 यात्रियों को उतरते हुए देखा गया।
    इसी तरह गाड़ी क्रमांक 2106 गोंदिया-मुम्बई विदर्भ एक्सप्रेस गोंदिया प्लेटफार्म से करीब 2 बजकर 50 मिनट में रवाना हुई। इस ट्रेन में यात्रा करने हेतु 215 लोगो ने बुकिंग की थी, जिसमें आज 122 यात्रियों ने अपने गंतव्य का पहला सफर किया। यात्रियों को ट्रेन में बैठने के पूर्व कोविड जांच व उसकी नियमावली से गुजरना पड़ा। रेल अधिकारियों एवं पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था दिखाई दी।

Related posts