गोंदिया: जीवनदायिनी माँ गंगा सभी के दुःख, कष्ट व संकट का निवारण करे – सांसद राजेंद्र जैन

45 Views

 

कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर श्री विठ्ठल-रुख्मिणी मंदिर ट्रस्ट, कोरनी द्वारा माँ गंगा महाआरती का भव्य आयोजन

गोंदिया। कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर गोंदिया तहसील के कोरणी घाट पर श्री विठ्ठल-रुख्मिणी मंदिर ट्रस्ट, कोरनी की ओर से माँ बाघनदी माँ गंगा महाआरती का भव्य आयोजन सांसद राजेंद्र जैन की अध्यक्षता में, विधायक विनोद अग्रवाल, विधायक राजकुमार कराहे व विधायक गौरव सिंग पारधी एवं विट्ठल रुक्मिणी मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों की प्रमुख उपस्थिति में श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

इस पावन अवसर पर सांसद राजेंद्र जैन ने श्री विठ्ठल-रुख्मिणी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर दर्शन किए तथा माँ गंगा महाआरती में सहभागी होकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की व सभी नागरिकों को कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दी l

इस अवसर पर सांसद राजेंद्र जैन ने कहा कि गोंदिया एवं बालाघाट जिले की सीमा पर बहने वाली बाघनदी का यह पावन तट आस्था और संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र है। श्री विठ्ठल-रुख्मिणी मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित माँ गंगा महाआरती में सहभागी होना सौभाग्य की बात है। जीवनदायिनी माँ गंगा सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लाए तथा इस वर्ष सूखे की स्थिति में सभी के दुःख, कष्ट एवं संकटों का निवारण करे, ऐसी प्रार्थना की।

इस भव्य महाआरती के आयोजन में सांसद राजेंद्र जैन के साथ सर्वश्री सुरेश हर्षे, मुनेश रहांगडाले, केतन तुरकर, राजू एन जैन, राज शुक्ला, अनुज जायस्वाल, लोकेश यादव, नागो बनसोड, विनोद पटले, सुनील पटले, शैलेश वासनिक, राजू येडे अनेक गणमान्य अतिथि, श्री विठ्ठल-रुख्मिणी मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी, कोरनी (जिरुटोला) के समस्त ग्रामवासी तथा हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक उपस्थित थे।

Related posts