अदानी फाउंडेशन की पहल से 10 गांवों की 1,411 महिलाओं की नेत्र जांच, 1,042 को मुफ्त चश्मे

465 Views

तिरोड़ा। परिवार की देखभाल में दिन-रात जुटी रहने वाली ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के स्वास्थ्य और दृष्टि संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अदानी फाउंडेशन की ओर से एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। अदानी पॉवर लिमिटेड तिरोड़ा के स्टेशन हेड मयंक दोशी के मार्गदर्शन तथा अदानी फाउंडेशन प्रमुख बिमूल पटेल के नेतृत्व में अदानी फाउंडेशन और संबंधित ग्राम पंचायतों के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्र के 10 गांवों में विशेष महिला नेत्र जांच शिविर आयोजित किए गए। शिविरों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को उनके घर के निकट गुणवत्तापूर्ण नेत्र स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराते हुए समय पर जांच और उपचार की सुविधा प्रदान की गई।

यह विशेष अभियान चिरेखनी, काचेवानी, गराड़ा, खैरबोडी, बेरडीपार, चिखली, गुमाधावाड़ा, कवलेवाड़ा, चुरड़ी और मेंदीपुर गांवों में संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं में नेत्र संबंधी समस्याओं का समय पर पता लगाना, दृष्टि संबंधी परेशानी दूर करना तथा आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आवश्यक चश्मे उपलब्ध कराना रहा।

शिविर में विजन स्प्रिंग फाउंडेशन के विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों ने महिलाओं की आंखों की विस्तृत जांच की। 10 गांवों से कुल 1,411 महिलाओं ने शिविर का लाभ उठाया। इनमें से दृष्टि सुधार के लिए चश्मे की आवश्यकता वाली 1,042 महिलाओं को नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए। लंबे समय से धुंधली दृष्टि की समस्या से परेशान महिलाओं को जब मुफ्त चश्मे मिले तो उनके चेहरों पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया।

अदानी फाउंडेशन की ओर से कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्र की माता-बहनों का बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ दृष्टि सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। महिलाओं के स्वास्थ्य को मजबूत बनाने तथा उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए ऐसे जनकल्याणकारी उपक्रम आगे भी जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

अदानी पॉवर और अदानी फाउंडेशन की इस संवेदनशील पहल का 10 गांवों के ग्रामीणों ने स्वागत करते हुए सराहना की। बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिविरों में पहुंचकर नेत्र जांच कराई और इस स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया।

Related posts