गोंदिया जिला सहकारी मंडल के संचालक मंडल के चुनाव में मुकेश शिवहरे निर्विरोध निर्वाचित हुए..

81 Views

गोंदिया. गोंदिया जिला सहकारी मंडल मर्यादित, गोंदिया के संचालक मंडल के वर्ष 2026-2031 के चुनाव में विभिन्न मतदाता संघों से कई उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं. महाराष्ट्र सहकारी संस्था (समिति निर्वाचन) नियम, 2014 के नियम 32 के तहत निर्वाचन अधिकारी द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा की गई. इनमें मुकेश महेशजी शिवहरे भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं.
निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार संबंधित मतदाता संघों में प्रत्येक पद के लिए केवल एक-एक वैध नामांकन पत्र प्राप्त होने के कारण सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. निर्विरोध निर्वाचित प्रतिनिधियों में प्राथमिक स्तर की सेवा एवं विविध कार्यकारी सहकारी संस्थाओं, आदिवासी सहकारी संस्थाओं, नागरिक एवं ग्रामीण बिगरशेती तथा कर्मचारी पतसंस्थाओं, जिला स्तरीय सहकारी संस्थाओं तथा प्रक्रिया एवं पणन सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों का समावेश है. निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के साथ ही गोंदिया जिला सहकारी मंडल के नए संचालक मंडल के गठन की प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण पूर्ण हो गया है. अब नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ आगामी पांच वर्षीय कार्यकाल (2026-2031) के लिए मंडल के संचालन और आगामी कार्यवाही की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.
मुकेश महेशजी शिवहरे के निर्विरोध संचालक निर्वाचित होने पर सहकार क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारियों, शुभचिंतकों तथा समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल व जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं.

Related posts