भंडारा में 11 को महायुति द्वारा नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद एवं विधान परिषद सदस्य का भव्य सत्कार समारोह

200 Views

भंडारा, प्रतिनिधि। भंडारा एवं गोंदिया जिला महायुति की ओर से हाल ही में संपन्न हुए राज्यसभा तथा भंडारा-गोंदिया के विधान परिषद चुनाव में महायुति के उम्मीदवार के रूप में विजयी हुए नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन एवं नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य अविनाश ब्राह्मणकर के सम्मान में भव्य सत्कार समारोह का आयोजन किया गया है।

यह सम्मान समारोह शनिवार, 11 जुलाई 2026 को दोपहर 2:30 बजे लक्ष्मी सभागृह (जे. एम. पटेल के समीप), भंडारा में आयोजित होगा।

समारोह का उद्घाटन महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे करेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद प्रफुल पटेल करेंगे। कार्यक्रम में भंडारा जिले के पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयरगोंदिया जिले के पालकमंत्री इंद्रनील नाईक तथा विधायक परिणय फुके प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा विशेष अतिथियों के रूप में विधायक राजकुमार बडोले, विजय रहांगडाले, विनोद अग्रवाल, नरेंद्र भोंडेकर, राजूभाऊ कारेमोरे, संजय पुराम, जिला परिषद अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर, भाजपा संगठनकर्ता विरेंद्र (बाला) अंजनकर, बीडीसीसी बैंक के अध्यक्ष सुनील फुंडे तथा भाजपा प्रदेश महासचिव धनंजय दलाल की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

महायुति के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से इस भव्य सम्मान समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। यह आग्रह भाजपा जिलाध्यक्ष आसू गोंडाने, सीताताई रहांगडाले, राष्ट्रवादी कांग्रेस जिलाध्यक्ष नानाभाऊ पंचबुद्धे, प्रेमकुमार रहांगडाले, शिवसेना जिलाध्यक्ष अनिल गायधने, मुकेश शिवहरे तथा महायुति के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा किया गया है।

Related posts