जैन के सांसद बनते ही राष्ट्रवादी में आयी जान, एनसीपी में नए युवाओं की एंट्री..

432 Views
प्रतिनिधि।
गोंदिया। महाराष्ट्र में इकलौती राज्यसभा सीट से निर्विरोध निर्वाचित हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कर्मठ नेता राजेन्द्र जैन के सांसद बनने से भंडारा-गोंदिया में जान आ गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद प्रफुल्ल पटेल की राजनीतिक धुरा संभालने वाले राजेन्द्र जैन को एक अनुभवी और जमीनी नेता के रूप में जाना जाता है। उनकी इसी लोकप्रियता के चलते अब राष्ट्रवादी कांग्रेस में पुनः एंट्री का दौर शुरू हो चुका है।
हाल ही में राजेन्द्र जैन के राज्यसभा निर्वाचित होने के बाद अनेक युवाओ ने सांसद प्रफुल्ल पटेल और सांसद राजेन्द्र जैन पर विश्वास व्यक्त करते हुए पक्ष प्रवेश किया।
गोंदिया शहर के अनेक युवाओं के पक्ष प्रवेश करने पर सांसद जैन ने सभी को पक्ष का दुप्पट्टा पहनाकर व पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान लोकेश (कल्लू) यादव, नागो बंसोड़, सतीश देशमुख, विनोद पंधरे प्रमुखता से उपस्थित रहे।
प्रवेश करने वालो में संदीप रहांगडाले, बालू तुरकर, रूपेश भंडारकर, ओम मेश्राम, गगन भगत, नितिन बिसेन, उज्वल भगत, आतिश राहंगडाले, अजय हीरापुरे, कमलेश हरिनखेड़े, निखिल मेश्राम, शिशुपाल भगत, पप्पू टेंभरे सहित अनेक युवाओं का समावेश रहा।

Related posts