गोंदिया: पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन के हस्ते अनेक युवाओं का राष्ट्रवादी कांग्रेस में पक्ष प्रवेश

73 Views

 

गोंदिया। आज अनेक युवाओं ने एनसीपी के नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रफ़ुल्ल पटेल के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त कर पक्ष प्रवेश किया। गोंदिया स्थित पार्टी कार्यालय में पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन ने सभी नवागत कार्यकर्ताओं को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान नगर सेवक लोकेश (कल्लू) यादव प्रमुखता से उपस्थित रहे।

पक्ष प्रवेश करने वालों में राहुल ठाकुर, पंकज यादव, सुशील बागडे, तेजेश्वर वरकडे, ललित मेश्राम, निलेश वरकडे, हर्ष राउत, शैलेश पर्दे, दर्पण गजभिए, अनिल गराडे, सतीश राउत, निशाल कोसरे, शैलेश वरठे, तेजस सोनवाने, पंकज नेवारे, सोनू मेश्राम, दीपक तिवडे, अजीत गजभिए, सतीश राहंगडाले, मोहन दमाहै, आशीष मेश्राम, निखिल गजभिए, प्रणय बागडे, प्रथमेश चौहान, सूर्या डोंगरे, उदय पांडे, अंश चौहान, लोकेश रंगारी, प्रशाल झारिया, कमलेश खैरवार, विशाल पटले, अश्विन, दिनेश राउत, शाइन राउत, युवराज टेंभुर्णिकर, गौरव डोंगरे, नवजोत कुंभरे, प्रतीक बागडे, किशन दीप, सोभी दुबे, निशान दीप, कुशल दीप, आयुष यादव सहित अनेक युवाओं का समावेश रहा।

Related posts