66 Views
प्रतिनिधि। 08मई
गोंदिया। भीषण गर्मी में शहर के कई क्षेत्रों में नागरिकों को पीने का स्वच्छ पानी नहीं मिल पाने की शिकायत रोजाना सामने आ रही थी। कई जगहों पर गंदे पानी की सप्लाई होने से नागरिकों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। पानी की समस्या को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर लोग तस्वीरे डालकर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन को चेता रहे थे, बावजूद स्वच्छ जलापूर्ति पर कोई ठोस कदम उठाए नही जा रहे थे।
गंदे पानी की जलापूर्ति की इसी गंभीर समस्या का संज्ञान लेकर शिवसेना जिलाप्रमुख पंकज यादव ने दखल लेते हुए आज कार्यकारी अभियंता महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के दफ्तर पर भेंट देकर उन्हें पत्र सौंपकर शहर में स्वच्छ एवं नियमित पानी सप्लाई करने की मांग की। साथ ही गंदे पानी की तत्काल जांच कर पाइपलाइन की जांच एवं पानी की गुणवत्ता सुधारने की मांग भी की गई, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।
इस मामले पर समबंधित अधिकारी ने संज्ञान लेने व पाइपलाइन की जांच हेतु जल्द ही इसमें सुधार कर स्वच्छ पानी की आपूर्ति करने का भरोसा जताया।
