महाराष्ट्र दिवस: विधायक विनोद अग्रवाल के हस्ते नई प्रशासकिय इमारत में संपन्न हुआ ध्वजारोहण समारोह

105 Views

गोंदिया। आज 1 मई को महाराष्ट्र राज्य के 67वें स्थापना दिवस एवं गोंदिया जिले के 28 वें स्थापना दिवस पर, गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद अग्रवाल ने नए प्रशासनिक भवन के प्रांगण में ध्वजारोहण किया।

वंदे मातरम गीत के पश्चात, पुलिस बैंड टीम ने राष्ट्रगान और राज्यगान बजाकर सलामी दी। इसके बाद, विधायक विनोद अग्रवाल ने सभी उपस्थित लोगों को महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर, उपविभागीय अधिकारी चंद्रभान खंडाईत, तहसीलदार शमशेर पठान, अतिरिक्त तहसीलदार श्रीकांत कांबले, नायब तहसीलदार प्रकाश तिवारी, जयंत सोनेवाने, वरखडे, नितिन चवरे, संजीवनी बारसागड़े, आपूर्ति निरीक्षक सचिन काले सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related posts